फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BellBottom Box Office Day 5: ‘बेलबॉटम’ के कलेक्शन में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट, विदाई गान शुरू

Tue, 24 Aug 2021 01:40 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 24 Aug 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Bell bottom box office collection day 5 akshay kumar film drops below 50 percent on Monday
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ के लिए पहला सोमवार उनकी ब्रांड वैल्यू का असली लिटमेस टेस्ट बन गया। फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले 50 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दिखाई दी। इसके साथ ही फिल्म का आने वाले शुक्रवार तक अब कलेक्शन लगातार गिरते ही जाने के आसार बनने लगे हैं। संडे को साप्ताहिक छुट्टी और रक्षाबंधन त्योहार का फायदा फिल्म को मिलता दिखा था लेकिन सोमवार का दिन किसी भी सितारे के लिए सबसे अहम होता है। इस दिन से ही किसी फिल्म सितारे की ब्रांड वैल्यू का असली इम्तिहान होता है क्योंकि माना जाता है कि वीकएंड पर कोई न कोई फिल्म देखने का शौक रखने वाले वैसे भी सिनेमाघरों तक आ ही जाते हैं। रविवार को चार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म ‘बेलबॉटम’ सोमवार को दो करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई।

Bell bottom box office collection day 5 akshay kumar film drops below 50 percent on Monday
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र के सिनेमाघरों के फिर से खुलने की चर्चाओं के बीच अक्षय कुमार की नई फिल्म फिल्म ‘बेलबॉटम’ का सफर देश के दूसरे राज्यों में जारी है। फिल्म ने सोमवार को पांचवां दिन बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया और जैसी कि आशंका जताई जा रही थी इस दिन इसका कारोबार एकदम से टूट गया। फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 15 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसमें फिल्म का सोमवार का नेट कलेक्शन करीब दो करोड़ रुपये रहा।

Bell bottom box office collection day 5 akshay kumar film drops below 50 percent on Monday
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने रिलीज के पहले दिन गुरुवार को करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये, शुक्रवार को भी करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये, शनिवार को तीन करोड़ 50 लाख रुपये के करीब और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब चार करोड़ 50 लाख रुपये कमाए। सोमवार का कलेक्शन रविवार के कलेक्शन के मुकाबले आधे से भी कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bell bottom box office collection day 5 akshay kumar film drops below 50 percent on Monday
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न होने के चलते उनकी आने वाली पिक्चरों की रिलीज इनके मेकर्स ने होल्ड पर डाल दी है। सारी बड़ी फिल्मों के निर्माताओं ने अब अपनी फिल्में महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने के बाद ही रिलीज करने की बात तय की है। इसके चलते अक्षय कुमार की फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट आगे खिसकने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Bell bottom box office collection day 5 akshay kumar film drops below 50 percent on Monday
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच कम बजट की हिंदी फिल्मों और एक से अधिक भारतीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों की रिलीज की तारीखों का एलान जारी है। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज होनी है। कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ की नई रिलीज डेट 10 सितंबर रखी गई है। 1 अक्टूबर को प्रतीक गांधी और ऐंद्रिता रे की फिल्म ‘रावण लीला’ रिलीज होने जा रही है। महाराष्ट्र मे सिनेमाघर खोलने का फैसला अगर इस महीने के आखिर तक हुआ तो कुछ और बड़ी हिंदी फिल्में भी अगले महीने रिलीज हो सकती हैं। सितंबर के पहले शुक्रवार को मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ टेन रिंग्स’ रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed