फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार समेत कोरोना की चपेट में आईं बंगाली अभिनेत्री कोएल मल्लिक, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

Sun, 12 Jul 2020 01:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 12 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bengali Actress Koel Mallick and her Family Tested Covid 19 Positive
कोेएल मल्लिक - फोटो : Social Media

भारत में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। देशभर में लॉकडाउन भी किया गया लेकिन इसके बाद भी इन मामलों में कमी नहीं देखी जा रही है। लगातार कई लोग इस संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। मनोरंजन जगत से भी इस तरह के मामले खूब सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है बंगाली अभिनेत्री कोएल मल्लिक का।

Bengali Actress Koel Mallick and her Family Tested Covid 19 Positive
परिवार के साथ कोएल मल्लिक - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में बंगाली अभिनेत्री कोएल मलिक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कोएल के साथ उनका पूरा परिवार इस घातक संक्रमण की चपेट में आ गया है। इस बात को जानकरी आते ही कोएल के फैंस के बीच भी हड़कंप मच गया है। अभिनेत्री के अनुसार उनकी मां दीपा मल्लिक, पति निशपाल सिंह और उनके पिता भी कोविड 19 पॉजिटिव हैं।

Bengali Actress Koel Mallick and her Family Tested Covid 19 Positive
कोएल मल्लिक - फोटो : Social Media

कोएल ने खुद ही अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कोएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कोएल ने लिखा, 'बाबा, मां, राने और मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है... हम सभी ने सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengali Actress Koel Mallick and her Family Tested Covid 19 Positive
कोएल मल्लिक - फोटो : Social Media

कोएल के इस ट्वीट के बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही उनके और पूरे परिवार के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि कोएल ने साल 2013 में निशपाल सिंह से शादी की थी और दोनों को कुछ महीने पहले ही बेटा भी हुआ है।
 

विज्ञापन
Bengali Actress Koel Mallick and her Family Tested Covid 19 Positive
Karim Morani and Zoa Morani - फोटो : twitter

गौरतलब है कि कोएल ही नहीं बल्कि हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री से इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले बॉलीवुड से निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटिया जोया मोरानी और शजा मोरानी भी कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थीं। वहीं अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव थे। हालांकि इलाज के बाद अब सभी स्वस्थ हैं।

पढ़ें: सुशांत के आत्महत्या मामले में टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से हुई पूछताछ, सलमान के साथ किया है काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed