फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल रंग की साड़ी में पति संग रोमांटिक हुईं नुसरत जहां, शपथ लेते ही शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 26 Jun 2019 06:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 26 Jun 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bengali actress TMC MP Nusrat Jahan shared romantic picture with husband Nikhil Jain
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : instagram

शादी के बाद एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पहली बार लोकसभा पहुंची थीं। लोकसभा में नुसरत ने सांसद पद की बांग्ला भाषा में शपथ ली। नुसरत के साथ मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) ने भी पद की शपथ ली थी। इन दोनों की शपथ लेते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। खास बात यह है कि शपथ लेने से कुछ घंटे पहले ही नुसरत शादी करके पति निखिल जैन के साथ भारत लौटी थीं। शपथ लेने के बाद नुसरत ने पति निखिल जैन के साथ शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यह दोनों रोमांटिक नजर आ रहे हैं। 

Bengali actress TMC MP Nusrat Jahan shared romantic picture with husband Nikhil Jain
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : instagram

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। नुसरत ने लिखा- 'यह बहुत अच्छा होता है कि आप जिसे प्यार करते हैं उसे जिंदगी भर परेशान कर सकते हैं। निखिल जैन मैं तुम्हें तब से देख रही हूं जब से मैंने पहली लव स्टोरी सुनी थी। अब मुझे एहसास हुआ कि तुम हमेशा से मेरे दिल में थे।' इस पोस्ट के साथ नई नवेली दुल्हन बनीं नुसरत ने शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

Bengali actress TMC MP Nusrat Jahan shared romantic picture with husband Nikhil Jain
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : instagram

एक तस्वीर में नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और निखिल जैन (Nikhil Jain) शादी के जोडे़ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में नुसरत ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं निखिल हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने हुए हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए और खुश नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Its great to find that one person you’d like to annoy for the rest of ur life @nikhiljain09 iv been lookin for u since i heard my first love story.. now i realise u were in my heart all along.. #thenjaffair big hug to team @weddingsbyesl and @knottingbells

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengali actress TMC MP Nusrat Jahan shared romantic picture with husband Nikhil Jain
nusrat jahan - फोटो : social media

दूसरी तस्वीर में नुसरत और निखिल रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दिए। तस्वीर में नई नवेली दुल्हन की तरह लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं जबकि निखिल शेरवानी पहने हुए हैं। इस तस्वीर में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में नुसरत ने बालों का बन बनाया हुआ है जिस पर सफेद रंग के गुलाब के फूल खूबसूरत लग रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों के अलावा नुसरत ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है। 

विज्ञापन
Bengali actress TMC MP Nusrat Jahan shared romantic picture with husband Nikhil Jain
nusrat jahan - फोटो : social media

नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed