बॉलीवुड की तरह की बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। अगर हम बंगाली फिल्मों की अभिनेत्रियों की बात करें तो उनकी सुंदरता को लोग दिवाने हैं। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्रियां अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। बंगाली टीवी इंडस्ट्री और सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कमाई के मामले में टॉप पर हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ बंगाली एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस हैं।
Bengali Actress: खूबसूरती ही नहीं कमाई में भी टॉप हैं ये बंगाली एक्ट्रेस, फैंस पर बिखेरती हैं हुस्न का जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंदिता बोस
एक्ट्रेस अनंदिता बोस ने अमेजन की वेब सीरीज 'पाताल लोक' में काम किया है। टीवी सीरियल 'बौ कोथा काओ' में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने एक एपिसोड के लिए 2.5 लाख रुपये लेती हैं। उनकी फिल्म की फीस आठ लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक है। अनंदिता बोस की कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
मोनामी घोष
एक्ट्रेस मोनामी घोष बंगाली टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है। अभिनय के साथ साथ उन्हें डांसिंग का भी शौक है। मोनामी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। मोनामी गाना भी बहुत अच्छा गाती हैं। साल 2022 में उन्होंने सिंगर के रूप में भी अपना नाम बनाया। मोनामी को इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। टीवी के अलावा वह फिल्मों में भी काम करता हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 10-12 करोड़ है। वह टीवी और फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
प्रियंका सरकार
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका सरकार एक जाना पहचाना नाम है। साल 2005 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। वहीं फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे अमार' से उन्हें पहचान मिली, यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ आठ करोड़ रुपये के पास है। वहीं वह फिल्म के लिए 15 से 35 लाख रुपये के आसपास फीस लेती हैं।
मनाली डे
एक्ट्रेस मनाली डे ने 1999 में बंगाली फिल्म 'काली आमार मां' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। टीवी शो 'नीर भंगा झोर' से उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। 'बौ कोथा काओ' में मौरी के रूप में उन्हें लोकप्रियता मिली। साल 2021 में उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया।