फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Separation: माता-पिता के अलगाव के बाद भी इन सितारों की परवरिश रही कमाल, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

Wed, 06 Sep 2023 07:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 06 Sep 2023 07:32 AM IST
सार

बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियों ने बचपन में ही माता-पिता के अलगाव का दर्द झेला। बावजूद इसके इनकी परवरिश में कोई कमी नहीं रही। 
 

विज्ञापन
Celebs Separation Parents of these stars separated in childhood from Kajol Sara Ali Khan to Katrina Kaif
पिता के प्यार को तरसे ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

इंसान को प्रारम्भिक शिक्षा अपने परिवारवालों से मिलती है। साथ ही उनका स्वभाव भी बहुत हद तक उनकी परवरिश पर आधारित होता है। हालांकि, कई बच्चे ऐसे होते हैं जो बचपन में माता-पिता के बिगड़ते रिश्ते को देखकर बड़े होते हैं, और इससे उनमें कई तरह के परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं। मनोरंजन जगत में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में पैरेंट्स का अलगाव देखा। बावजूद इसके यह अपनी जिंदगी में बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही अलगाव के बाद भी दोनों से रिश्ता निभाकर लोगों के सामने मिसाल पेश कर रहे हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं, आइए जान लेते हैं- 

Celebs Separation Parents of these stars separated in childhood from Kajol Sara Ali Khan to Katrina Kaif
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही एक नेक दिल इंसान भी हैं। सारा को फैंस समेत पैपराजी तक से सादगी के साथ मिलते देखा जाता है। इसके अलावा वह फिल्मों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, सारा की परवरिश उनकी मां अमृता सिंह ने अकेले की है। सारा महज 10 वर्ष की थीं, जब उनकी माता अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान का तलाक हो गया। सारा ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि उन्होंने अपने माता-पिता को कभी साथ में खुश नहीं देखा था। 

Celebs Separation Parents of these stars separated in childhood from Kajol Sara Ali Khan to Katrina Kaif
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर भी माता-पिता के अलगाव का दर्द झेल चुके हैं। अभिनेता, मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं। शादीशुदा होने के बावजूद बोनी कपूर को श्रीदेवी से प्यार हो गया, और उन्होंने उनका साथ पाने के लिए मोना कपूर को तलाक दे दिया था। जब यह सब हुआ था तब अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर बेहद छोटे थे। इस तलाक से अर्जुन बुरी तरह टूट गए थे, और कई वर्षों तक पिता बोनी से बात भी नहीं की थी। 

Sobhita Dhulipala: इनकार के बाद भी झलक ही उठा प्यार, शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य के रिश्ते की खुली पोल?

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Separation Parents of these stars separated in childhood from Kajol Sara Ali Khan to Katrina Kaif
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल की मां तनुजा गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। तनुजा ने वर्ष 1973 में शोमू मुखर्जी से शादी की थी। शादी के बाद कपल को काजोल हासिल हुईं। हालांकि, काजोल जब महज चार वर्ष की थीं, तभी दोनों का तलाक हो गया था। बावजूद इसके काजोल अपने बेहतरीन व्यक्तित्व से लोगों को प्रेरित करती हैं। 

KBC 15: जसकरण सिंह ने करोड़पति बनकर रचा इतिहास, लेकिन सात करोड़ के इस सवाल का नहीं दे पाए जवाब

विज्ञापन
Celebs Separation Parents of these stars separated in childhood from Kajol Sara Ali Khan to Katrina Kaif
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। यूं तो उनकी मां डिंपल कपाड़िया और पिता राजेश खन्ना का कभी तलाक नहीं हुआ, लेकिन जब जोड़े की दोनों बेटियां बेहद छोटी थीं, तभी ये अलग हो गए थे। डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से राहें जुदा होने के बाद दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना की अकेले ही परवरिश की। 

Ayushmann Khurrana: किशोर कुमार की बायोपिक में काम करना चाहते हैं आयुष्मान, यह किरदार निभाने की जताई इच्छा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed