यादें जितनी पुरानी हों उन्हें सोचकर उतना ही आनंद आता है। जब भी परेशान हों, तनाव में हों, अपनी पुरानी यादों में खो जाइए आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। और पुरानी यादों में खोने का सबसे बढ़िया तरीका है, पुरानी फिल्में देखना। वो फिल्में जो आपके दौर की हों। इसलिए अमर उजाला आपके लिए साल 1992 में रिलीज उन बेहतरीन फिल्मों को लाया है, जो आपका मनोरंजन भी करेंगी और आपके पुराने दिनों की यादें भी ताजा कर देंगी।
1992 की ये सुपरहिट फिल्में, इसी साल शाहरुख हुए 'दीवाना' तो अक्षय ने 'खिलाड़ी' बनकर मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाना
शाहरुख खान ने पहली बार दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके अलावा ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी थे लेकिन सारी लाइम लाइट यहां शाहरुख ले गए थे। फिल्म की अलग कहानी कि वजह से इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था।
जिगर
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म जिगर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस एक्शन और रोमांस से भरी फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने इसमें बेहतरीन मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। इस फिल्म को फारूख सिद्दीकी ने निर्देशित किया था। फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट करिश्मा कपूर थीं।
बोल राधा बोल
बोल राधा बोल 1992 में बनी एक शानदार फिल्म थी जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ऋषि कपूर और जूही चावला थे। ये फिल्म एक बड़ी हिट बनी थी और साल 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के गाने बहुत पॉपुलर हुए थे।
शोला और शबनम
साल 1992 में एक और बेहतरीन फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था शोला और शबनम। दिव्या भारती और गोविंदा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इस फिल्म का "तू पागल प्रेमी आवारा" आज भी कई जगहों पर सुनने को मिलता है। ये फिल्म पर्दे पर हिट हुई और कमाई के मामले में इसने रिकॉर्ड बनाए।