सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मामला अब जोर पकड़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। अब इस मामले में कई राजनेताओं ने आगे बढ़कर सीबीआई से इस घटना की जांच कराने की मांग की है।
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में अब आगे आए राजनेता, सीबीआई से जांच कराने की मांग हुई तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। चिराग ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को संक्षेप में मुख्यमंत्री को बताया। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई इस मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चिराग पासवान ने उद्धव ठाकरे को बताया कि बिहार में सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में पनप रही गुटबंदी के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने इस विषय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे से बात करने को कहा था।
वहीं सोमवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह करता हूं कि सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। उन परिस्थितियों की जांच की जानी चाहिए जिनके कारण युवा अभिनेता को आत्महत्या करनी पड़ी।'
इससे पहले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने रविवार को कहा कि सरकार आठ दिन के अंदर सरकार जांच शुरू करवाए। अगर जल्द सीबीआई जांच पर फैसला नहीं लिया जाता है तो हम पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
जिस मरीना कंवर का नाम लेकर सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को धमकी, अब उसी ने कही ये बात