फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस मरीना कुंवर का नाम लेकर सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को धमकी, अब उसी ने कही ये बात

Tue, 23 Jun 2020 04:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Jun 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
Marina Kuwar tweet after Sonu Nigam Angry video On T Series Managing Director Bhushan Kumar
मरीना कुंवर, सोनू निगम, भूषण कुमार - फोटो : Social Media

सोमवार को गायक सोनू निगम के वीडियो ने खलबली मचा दी। उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। सोनू ने अपने वीडियो में कहा कि भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा, पहले लेना नहीं चाहता था और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। इसके अलावा सोनू निगम ने मरीना कुंवर का नाम लेते हुए कहा कि उसका एक वीडियो मेरे पास है। और वो मैं वायरल कर दूंगा। इस मामले के बाद अब मरीना कुंवर ने एक ट्वीट किया है।

Marina Kuwar tweet after Sonu Nigam Angry video On T Series Managing Director Bhushan Kumar
मरीना कुंवर - फोटो : Twitter

अपने इस ट्वीट में मरीना कुंवर ने लिखा है, 'जब आपके जीवन में कुछ अनचाही घटनाएं घटती हैं, तो उस समय आप अवसाद में जाने के लिए चुनते हैं। कोई नहीं जानता कि बुरी घटनाएं आपके जीवन को कितना प्रभावित करती हैं।'

Marina Kuwar tweet after Sonu Nigam Angry video On T Series Managing Director Bhushan Kumar
सोनू निगम, मरीना कुंवर, भूषण कुमार - फोटो : Social Media

मरीना कुंवर ने कहा है कि वो बहुत उदास हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'कभी कभी हम हार जाते हैं और हम इसे अपने जीवन के साथ खत्म कर लेते हैं। मैं बहुत उदास महसूस कर रही हूं।' मरीना का ये ट्वीट अब वायरल हो गया है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marina Kuwar tweet after Sonu Nigam Angry video On T Series Managing Director Bhushan Kumar
सोनू निगम - फोटो : Twitter

बता दें कि सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने अपने पहले वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया था। और बड़े प्यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्छा है कि माहौल को पहले से बेहतर कर लिया जाए।'

विज्ञापन
Marina Kuwar tweet after Sonu Nigam Angry video On T Series Managing Director Bhushan Kumar
सोनू निगम

वीडियो में सोनू निगम आगे कहते हैं, 'लेकिन कुछ माफिया हैं, वह तो माफिया की चाल ही चलेगा। उसको तो आदत है। उसने छह महान लोगों को बोला है कि वह मेरे खिलाफ इंटरव्यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी करीबी हैं और पिछले कई सालों से मुझसे यही बात करते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें कुछ अलग बोलना पड़ रहा है। उनमे से एक का सगा भाई है जिसने डेढ़ साल पहले ट्विटर पर लिखा था कि अगर म्यूजिक इंडस्ट्री में एकजुटता होती तो माहौल कुछ और ही होता। यह उसकी भाषा है। आज से कुछ समय पहले की'।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed