फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के अनसुलझे इंस्टाग्राम पोस्ट, शायद इसके जरिए बहुत कुछ बताना चाहते थे अभिनेता

Tue, 23 Jun 2020 03:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 23 Jun 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Unresolved Instagram Posts Says Whats in His Mind Before Suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत तो दुनिया से चले गए। लेकिन सुशांत अपने पीछे कई सवाल छोड़कर गए हैं। ऐसे सवाल जिनका जवाब किसी के भी पास नहीं है। सारे सवालों के जवाब भी सुशांत के साथ ही चले गए हैं। सुशांत की मौत के बाद जो सबसे बड़ा सवाल उठा है वो यही है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया? उनके फैंस और करीबियों का तो ये ही कहना है कि सुशांत बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। जिसके चलते वो डिप्रेशन में थे और उन्होंने ये कदम उठा लिया।

Sushant Singh Rajput Unresolved Instagram Posts Says Whats in His Mind Before Suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत ने जब ये कदम उठाया उस समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था ये किसी को भी नहीं पता। सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करते थे। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ साझा करते थे। सुशांत के इंस्टाग्राम पोस्ट और पोस्ट में लिखे कैप्शन कुछ अनसुलझे से सवालों की तरह लगते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई दिनों से सुशांत के दिमाग में काफी कुछ चल रहा था।

Sushant Singh Rajput Unresolved Instagram Posts Says Whats in His Mind Before Suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के दिमाग में क्या कुछ चल रहा था। इसका राज कुछ हद तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ने खोला है। दूसरे एक्टर्स जहां सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें, अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तस्वीरें साझा किया करते थे। वहीं सुशांत एक ऐसे अभिनेता थे जो अपने सोशल मीडिया पर कुछ अजीबो गरीब पोस्ट साझा करते थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर किसी के भी मन में ये सवाल आना लाजिमी है कि आखिर सुशांत के दिमाग में चल क्या रहा था?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Brahma A Poem BY RALPH WALDO EMERSON If the red slayer think he slays, Or if the slain think he is slain, They know not well the subtle ways I keep, and pass, and turn again. Far or forgot to me is near; Shadow and sunlight are the same; The vanished gods to me appear; And one to me are shame and fame. They reckon ill who leave me out; When me they fly, I am the wings; I am the doubter and the doubt, I am the hymn the Brahmin sings. The strong gods pine for my abode, And pine in vain the sacred Seven; But thou, meek lover of the good! Find me, and turn thy back on heaven. —— pic. is a representation of #E8lattice

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Unresolved Instagram Posts Says Whats in His Mind Before Suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने अपनी मौत से पहले अपनी मां की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन के जरिए सुशांत ने अपनी मां से बात करने की कोशिश की। वैसे तो ये एक साधारण सी पोस्ट है जो उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखी थी। लेकिन इसे ध्यान से पढ़कर देखा जाए तो इसमें सुशांत सिंह राजपूत का सारा दर्द समझ में आ रहा है। सुशांत अपनी मां से कितना प्यार करते थे और उन्हें कितना मिस करते थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Blurred past evaporating from teardrops Unending dreams carving an arc of smile And a fleeting life, negotiating between the two... #माँ ❤️

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Unresolved Instagram Posts Says Whats in His Mind Before Suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चांद, सितारे, अंतरिक्ष और गृहों की तस्वीरें साझा किया करते थे। उनके कैप्शन भी उन्हीं की तरह अनसुलझे हुआ करते थे। एक तस्वीर के साथ सुशांत ने अंतरिक्ष और समय के बीच के अंतर के बारे में बात की थी। वहीं सुशांत ने मदर्स डे पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में धरती दिखाई दे रही थी। उन्होंने धरती मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The Avatamsaka Sutra describes enlightenment as an awareness of the “interpenetration of space and time.” One can’t help but wonder if Einstein’s theory of relativity that unifies space and time was just a stroke of genius or also a glimpse of the divine. #spacetime 💭

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed