फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलकर भावुक हुए मनोज तिवारी, आत्महत्या मामले में की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 23 Jun 2020 03:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Jun 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari meets Sushant Singh Rajput family in Patna calls for a CBI probe into actor suicide
सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलने मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन उनके चाहने वाले लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत की खुदकुशी को लेकर लोगों में आक्रोश है। कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनसे भेदभाव किया था, इस वजह से वो अवसाद में चले गए थे। पटना में सुशांत के पैतृक निवास पर लोग लगातार सुशांत के पिता से मिलने जा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी सुशांत के पिता केके सिंह से मिले।

Manoj Tiwari meets Sushant Singh Rajput family in Patna calls for a CBI probe into actor suicide
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

सोमवार को मनोज तिवारी ने सुशांत के पिता से मुलाकात की। जैसे ही मनोज तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे उनकी आंखों में आंसू आ गए। सुशांत सिंह राजपूत के पिता से उन्होंने तकरीबन घंटे भर बात की और उनके दर्द को साझा किया।

Manoj Tiwari meets Sushant Singh Rajput family in Patna calls for a CBI probe into actor suicide
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने सुशांत के साथ फिल्म धोनी में साथ किया था। मेरे रिश्तेदार इस फिल्म के निर्माता थे। सुशांत बहुत होनहार थे। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस मौके पर मुझे सुशांत के घर आना होगा। इस दौरान मनोज तिवारी ने फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव को लेकर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari meets Sushant Singh Rajput family in Patna calls for a CBI probe into actor suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। तिवारी ने कहा कि छोटे शहरों से आने वालों को हिंदी फिल्म उद्योग में हमेशा भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह करता हूं कि सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। उन परिस्थितियों की जांच की जानी चाहिए जिनके कारण युवा अभिनेता को आत्महत्या करनी पड़ी।'

विज्ञापन
Manoj Tiwari meets Sushant Singh Rajput family in Patna calls for a CBI probe into actor suicide
मनोज तिवारी - फोटो : PTI

पीटीआई से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा। मैं चाहता हूं कि सही तरीके से जांच होने पर जवाबदेही तय की जाए। हालांकि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हमारे जैसे लोग जिनकी जड़े छोटे शहरों में हैं, उन्हें बॉलीवुड में भेदभाव का सामना करना पड़ता है और हमारी सफलता की पीठ पीछे बुराई ही होती है।'

क्या बिहार की लड़की से शादी करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत? वीडियो में हुआ खुलासा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed