फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बिहार की लड़की से शादी करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत? देखिए वायरल वीडियो

Tue, 23 Jun 2020 02:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 23 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Wedding Discussion Video Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई बातें सामने आ रही हैं। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले को लेकर जांच चल रही है और पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों से और उनकी मौत से पहले उनसे मिले कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच एक खबर सामने आई थी कि सुशांत नवंबर में शादी करने वाले थे।

Sushant Singh Rajput Wedding Discussion Video Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत किससे शादी करने वाले थे इस बारे में कोई भी बात सामने नहीं आई थी। हालांकि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। तो कयास लगाए जा रहे थे कि सुशांत रिया के साथ ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं पुलिस को दिए बयान में भी रिया ने कहा था कि वो और सुशांत शादी करने वाले थे। हालांकि इस बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सुशांत बिहार की लड़की से शादी करने की बात कर रहे हैं।

Sushant Singh Rajput Wedding Discussion Video Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सुशांत के गांव का है। वीडियो में सुशांत सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान एक महिला सुशांत से उनकी शादी के बारे में पूछती है। महिला पूछती है, 'शादी में सबको ले जाओगे न ? महिला के सवाल पर सुशांत कहते हैं, 'पहले लड़की ढूंढ लें... आप लोग भी ढूंढिए कोई हो तो..'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Wedding Discussion Video Viral
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media

वीडियो में आगे महिला सुशांत से पूछती है बिहार की लड़की से शादी कर लोगे? इस पर सुशांत कहते हैं, 'काहे नहीं।' हालांकि ये बातचीत एकदम आम है। इसे सुनकर ये नहीं कहा जा सकता कि सुशांत वाकई ऐसा करने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो बीते साल का है। जब सुशांत अपने गांव गए थे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Wedding Discussion Video Viral
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि सुशांत कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने हाल ही में सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इस दौरान रिया ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं।

पढ़ें: कौन हैं मरीना कुंवर? जिसके नाम से सोनू निगम ने दे दी भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed