फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं भुला पा रहीं सलमान खान की ये हीरोइन, भावुक कर देगा अभिनेत्री का सोशल मीडिया पोस्ट

Tue, 23 Jun 2020 01:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Jun 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhumika Chawla shares a emotional post after sushant singh rajput demise
भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना को अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन सुशांत के चाहने वाले अभी भी उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। इसमें सिर्फ उनके फैंस ही शामिल नहीं हैं बल्कि कुछ बॉलीवुड सितारे भी सुशांत की मौत से बेहद आहत हैं। 

Bhumika Chawla shares a emotional post after sushant singh rajput demise
भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में धोनी की बहन की भूमिका अभिनेत्री भूमिका चावला ने अदा की थी। सुशांत की मौत का भूमिका को गहरा सदमा लगा है। वो सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को लेकर कुछ न कुछ लिख रही हैं और उन्हें याद कर रही हैं।

Bhumika Chawla shares a emotional post after sushant singh rajput demise
भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

हाल ही में भूमिका चावला ने सुशांत की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'प्रिय सुशांत, आप जहां भी हैं, आप भगवान के हाथों में हैं। आज एक सप्ताह हो गया है जब आप चले गए। आप क्या लेकर गए, यह आपके जाने के साथ ही गोपनीय हो गया, आपके दिल और दिमाग में गहराई से दबा हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumika Chawla shares a emotional post after sushant singh rajput demise
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

भूमिका ने आगे लिखा, ‘सुशांत आपके साथ ऐसा क्यों हुआ, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। कीचड़ उछाला जा रहा है। जहां ये हो रहा है, वहां ये सब गुस्से में किया जा रहा है। जिसे दोषी ठहराया जाना है, वहां ये कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री ने यह किया। इस रिश्ते की वजह से ऐसा हुआ। ऐसी-ऐसी बातें कही जा रही हैं।'

विज्ञापन
Bhumika Chawla shares a emotional post after sushant singh rajput demise
भूमिका चावला

भूमिका ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, 'एक दिवंगत आत्मा का सम्मान करें। प्रार्थना करके आगे बढ़ें और इस मुश्किल समय में एक-दूसरे की देखभाल करें। उन बच्चों की देखभाल करें, जिन्हें शिक्षा की आवश्यकता है। उन्हें किसी भी प्रकार से शिक्षित करें। अपने और अपने आस-पास के लोगों के लिए प्रार्थना करें। एक्सरसाइज करें और सकारात्मक बने रहें। एक-दूसरे पर आरोप न लगाएं और एक-दूसरे का सम्मान करें। फिल्म इंडस्ट्री को सुशांत मामले का समाधान खुद खोजने दें। सुशांत सिंह राजपूत के लिए प्रार्थना करें।' गौरतलब है कि भूमिका चावला सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम में नजर आ चुकी हैं।

कौन हैं मरीना कुंवर? जिसके नाम से सोनू निगम ने दे दी भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dear Sushant - wherever you are - you are in the hands of God .... it’s Been a week since you have gone ... What took you away —- THE SECRET HAS GONE WITH YOU — buried deep in your heart and mind .... I wish to tell all the people who are affected by this to pray and devote your time to things like —-Taking care of yourself , of the people around you ... There are speculations of why it happened .... THERE IS MUD SLINGING - there is wrath - there is —“ who is to be blamed “ —— there is “ industry did it “ —- “ relationship did this” ... so on and so forth .... Dear PEOPLE RESPECT A SOUL GONE ... PRAY AND LOOK AHEAD ..... SPEND THAt TIME In caring for each other / CARING FOR THE NEEDS OF kids who need education : teach them in which ever way you can / PRAY for yourselves and others around you / EXERCISE —- stay positive ... LETS NOT BLAMe PEOPLE —— LETS RESPECT Each other ... LET THE industry find a solution within itself and not do public discussions on public domains —- Prayers for him

A post shared by Bhumika Chawla (@bhumika_chawla_t) on


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed