90 के दशक में बीच के सालों में कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर फिल्में एक दूसरे मुकाबला कर रही थीं। लेकिन कमाल की बात तो ये है कि सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थीं। अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे स्टार्स का करियर जहां एक्शन फिल्मों से ऊपर जा रहा था तो वहीं गोविंदा भी अपनी कॉमेडी फिल्मों को सहारे सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे थे। साल 1996 एक से एक बेहतरीन फिल्मों का गवाह बना। एक तरफ जहां फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म बैंडिट क्वीन ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया तो वहीं राजा हिन्दुस्तानी जैसी फिल्म में दर्शकों ने एक खूबसूरत प्रेम कहानी देखी। चलिए आज आपको 1996 में रिलीज हुई कुछ बहुत खास फिल्मों के बारे में बताते हैं।
साल 1996: पिता का बदला लेने के लिए जब अजय देवगन बने आतंकवादी, फूलन देवी की कहानी देख कांप गई रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजन चले ससुराल
गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू की इस बेहतरीन फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। गोविंदा ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जिसे मजबूरी में दो शादियां करनी पड़ती है और अपनी पत्नियों से ये बात छिपाने के लिए उसे किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यही फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में मुत्तु के किरदार में सतीश कौशिक सभी पर भारी पड़े थे।
राजा हिन्दुस्तानी
छुट्टियां बिताने हिल स्टेशन पहुंची करिश्मा कपूर को टैक्सी ड्राइवर बने आमिर खान से प्यार हो जाता है। रईस परिवार से संबंध रखने वाली करिश्मा टैक्सी ड्राइवर से शादी तो कर लेती हैं लेकिन गरीबी और अमीरी का खाईं इस रिश्ते में खट्टास डाल देती है। लेकिन बाद में प्यार के सहारे इसे पाट दिया जाता है। बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में राजा हिन्दुस्तानी की गिनती होती है। साल 1996 में सबसे ज्यादा कमाई इसी फिल्म ने की थी।
मुंबई के एक इलाके में डैनी डेंजोंगप्पा ने कातिया के किरदार में आतंक मचाते हैं। पिता का इलाज कराने पहुंचे सनी देओल को सामना कातिया से होता है। इस जंग में वो अपने पिता अमरीश पुरी को खो देते हैं। बेहतरीन संवाद और कहानी के सहारे इस फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था। खासकर विलेन की भूमिका में डैनी के काम की बहुत सराहना हुई। इस फिल्म ने सनी देओल के करियर को एक अलग मुकाम दिया।
दिलजले
दिलजले 1996 की हैरी बवेजा द्वारा निर्देशित एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन, सोनाली बेंद्रे ने मुख्य किरदार निभाया। अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और परमीत सेठी ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई जो अपने पिता का मौत का बदला लेने के आतंकवादी बन जाता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी।