फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2000: 'मोहब्बतें' और 'कहो ना प्यार है' ने पर्दे पर किया कमाल, 'मिशन कश्मीर' ने भी खूब ठोकी ताल

Thu, 09 Jul 2020 02:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 09 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
best bollywood movies released in 2000 Mohabbatein Mission Kashmir Dhadkan
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

90 के दशक के बाद साल 2000 तक आते- आते बॉलीवुड में कहानी, संगीत और टेक्निकल तौर पर कई बदलाव हो चुके थे। फिल्मों में विविधताएं नजर आने लगी थीं। हर तरह की कहानियों को दर्शक पसंद कर रहे थे। साल 2000 सिनेमा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा। इस साल जहां पर्दे पर मोहब्बतें और कहो ना प्यार है जैसी फिल्में रिलीज हुई तो वहीं मिशन कश्मीर  जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों का दिल जीता। चलिए अब नजर डालते हैं साल 2000 में रिलीज हुई कुछ बेतहरीन फिल्मों पर।

best bollywood movies released in 2000 Mohabbatein Mission Kashmir Dhadkan
मोहब्बतें - फोटो : twitter

मोहब्बतें
साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन सहित इस मल्टीस्टार फिल्म में गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों की प्रेम कहानियां थीं। परम्परा पर प्यार कैसे भारी पड़ता है, ये इस फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म के गानों ने दर्शकों पर अपनी जादू चला दिया। खासकर शाहरुख और अमिताभ के बीच टकराव को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

best bollywood movies released in 2000 Mohabbatein Mission Kashmir Dhadkan
मिशन कश्मीर  - फोटो : social media

मिशन कश्मीर 
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ थे। ऑर्मी अफसर संजय दत्त से गलती से एक परिवार मार दिया जाता है। इस घटना में बचे एक बच्चे को वो गोद ले लेते हैं। ये बच्चा ऋतिक रोशन होता है, जो अपने परिवार की सच्चाई पता चलते ही भाग जाता है और एक दिन वो संजय दत्त से बदला लेने लौटता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best bollywood movies released in 2000 Mohabbatein Mission Kashmir Dhadkan
धड़कन - फोटो : twitter

धड़कन
2000 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन आज भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। फिल्म में देव और अंजलि की प्रेम कहानी को दिखाया गया था। इस रोल को पर्दे पर निभाया था शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने। लेकिन शिल्पा शेट्टी की शादी एक रईस घर में अक्षय कुमार से हो जाती है। कहानी मोड़ तब लेती है जब एक दिन रईस बनकर सुनील शेट्टी उनकी जिंदगी में लौट आते हैं और शिल्पा शेट्टी को बेवफा समझकर उन्हें बर्बाद करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
best bollywood movies released in 2000 Mohabbatein Mission Kashmir Dhadkan
रिफ्यूजी

रिफ्यूजी
जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। कारोबार के हिसाब से तो ये फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन इसे रिव्यूअर्स ने ठीक ठाक फिल्म बताया था।ये एक ऐसे शख्स की कहानी थी जो लोगों को बॉर्डर पार कराता है लेकिन एक दिन उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed