साउथ सिनेमा की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, कमाई के मामले 'कांतारा' कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है, जिस वजह से फैंस के बीच इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी छोटे बजट की फिल्म ने इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है। इससे पहले भी कई फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका चुकी हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
Low Budget Films: 'कांतारा' ही नहीं इन मिनी बजट फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई, आमिर-अक्षय के भी छुड़ाए छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिकेय 2
अभिनेता निखिल सिद्धार्थ स्टारर 'कार्तिकेय 2' का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है। 13 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' जैसी बड़ी फिल्मों को भी मात दे दी थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 86.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Diwali in RK STUDIO: 35 साल बाद भी मशहूर है राज कपूर की दिवाली पार्टी, हर किसी की यादों में बसे हैं उनके तोहफे
90 के दशक में कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार की कहानी दर्शाती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। शुरुआती दिनों में फिल्म को बेशक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का खूब फायदा मिला, जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की। लगभग 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली थी।
Bollywood Gossips: जब फैन की डांट पर अरुण गोविल ने छोड़ दी थी सिगरेट, क्या आपने सुना 'राम' से जुड़ा यह किस्सा?
इस लिस्ट में विद्या बालन की फिल्म कहानी का नाम भी शामिल है। शानदार पटकथा और दमदार एक्टिंग की वजह से यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म का बजट काफी कम था लेकिन कमाई के मामले में इसने कई बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। कहानी को आठ करोड़ में बनाया गया था जबकि इसकी कुल कमाई 104 करोड़ की थी।
Celebs Caused Ruckus: किसी ने मारा थप्पड़ तो कोई दे चुका है गाली, जब फिल्मों के सेट पर सितारों ने मचाया बवाल
विक्की डोनर
फिल्म 'विक्की डोनर' से आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। पांच करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 करोड़ रुपए बटोरे थे।