फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों से रहें बचकर, देखने के बाद हो सकता है सिरदर्द

Fri, 29 Apr 2022 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 29 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Beware of These OTT Movies Waste of Time Hungama 2 Coolie No 1 Radhe Bhuj Laxmi Dhamaka
ओटीटी पर मौजूद फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने पिछले दो वर्षों से लोगों के जीने का तरीका बदलकर रख दिया है। जो फिल्में पहले सिनेमघरों में देखी जाती थीं उन्हें इस खतरनाक वायरस की वजह से लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखनी पड़ी। इनमें से कुछ ऐसी भी फिल्में थीं जिनकी कमजोर कहानी ने लोगों को काफी निराश किया। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रह हैं जो महामारी की वजह से सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज की गईं, लेकिन दर्शकों को यह फिल्में बिलकुल भी पसंद नहीं आईं।

Beware of These OTT Movies Waste of Time Hungama 2 Coolie No 1 Radhe Bhuj Laxmi Dhamaka
अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी

अक्षय कमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी साल 2020 में दिवाली के मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन अक्षय दर्शकों के उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। फिल्म की कमजोर कहानी ने लोगों को काफी मायूस किया। बता दें कि यह फिल्म साउथ की कंचना की रीमेक थी जिसे राधव लॉरेंस ने निर्देशित किया था।

Beware of These OTT Movies Waste of Time Hungama 2 Coolie No 1 Radhe Bhuj Laxmi Dhamaka
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
राधे

सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता है। उनकी हर फिल्म बड़ी आसानी से 100 करोड़ का कारोबार कर लेती है, लेकिन कोरोना की वजह से पिछले साल उन्हें अपनी फिल्म राधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करनी पड़ी। इस फिल्म की कहानी लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। ईद के मौके पर आई इस फिल्म के लिए सलमान और डायरेक्टर प्रभुदेवा को जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beware of These OTT Movies Waste of Time Hungama 2 Coolie No 1 Radhe Bhuj Laxmi Dhamaka
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धमाका

कार्तिक आर्यन मौजूदा समय में स्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उनकी पिछली कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। हालांकि ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्म धमाका को लोगों के कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। राम माधवानी की इस  फिल्म में उन्होंने एक पत्रकार का रोल निभाया था। फिल्म में मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Beware of These OTT Movies Waste of Time Hungama 2 Coolie No 1 Radhe Bhuj Laxmi Dhamaka
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुली नंबर 1 

गोविंदा की कुली नंबर 1 क्लासिक कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था, लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे वरुण धवन को लेकर इसका रीमेक बनाया तो लोगों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पुरानी लगी, साथ ही दर्शकों को वरुण और सारा अली खान की एक्टिंग भी औसत लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed