{"_id":"626ae9b6dc3b6c1a7a7f4eeb","slug":"maja-maa-first-look-release-madhuri-dixit-gajraj-rao-anand-tiwari-dramedy-amazon-prime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maja Ma: माधुरी दीक्षित की फिल्म 'माजा मा' का फर्स्ट लुक जारी, मां-बेटे के रिश्ते की प्यारी सी है कहानी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maja Ma: माधुरी दीक्षित की फिल्म 'माजा मा' का फर्स्ट लुक जारी, मां-बेटे के रिश्ते की प्यारी सी है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेटफ्लिक्स पर आई माधुरी दीक्षित की फिल्म द फेम गेम के बाद अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। माधुरी दीक्षित का अगला प्रोजेक्ट फिल्म 'माजा मा' हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो कई दशक से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'द फेम गेम' थी।
2 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को इस फिल्म के पहले पोस्टर के साथ प्रोजेक्ट की घोषणा की गई। पोस्टर में एक खुश और कन्फ्यूज परिवार है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, #माजा मा ऑन प्राइम: म से मां, म से माधुरी। इस फिल्म में माधुरी एक प्यारी सी मां के किरदार में हैं जो अपने बेटे की शादी में बाधा बन जाती है।
प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया इवेंट के दौरान माधुरी दीक्षित ने माजा मा के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं जो भी प्रोजेक्ट करती हूं, उससे कुछ न कुछ सीखती हूं। माजा मा में काम करना शानदार रहा। यह इतनी मजेदार और प्रतिभाशाली कलाकार थे। हर कोई अपनी प्रतिभा और उत्साह के साथ आया था। इसको करने के दौरान मेरे लिए हर दिन एक शानदार अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
इस दौरान फिल्म में माधुरी के पति की भूमिका निभाने वाले गजराज राव ने कहा, 'अब फिल्मों में छोटे शहरों की कहानियां बताई जा रही हैं। जब मैं दिल्ली में था तब भी मैंने माधुरी की फिल्में देखी हैं और पर्दे पर वह जो जादू करती हैं, मैं उसके बारे में सोचता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह एक अभिनेत्री होने के बोझ के साथ नहीं चलती। मुझे माधुरी के साथ काम करके मजा आया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।