{"_id":"626ae9480d99f26d125f436d","slug":"hilarious-prank-with-urfi-urfi-jawed-she-get-caught-shooting-adult-film-find-out-what-happened-next","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: क्या एडल्ट फिल्म की शूटिंग करते हुए पकड़ी गईं उर्फी जावेद? जानिए क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: क्या एडल्ट फिल्म की शूटिंग करते हुए पकड़ी गईं उर्फी जावेद? जानिए क्या है पूरा माजरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद को उनके अजीब फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी के चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि उर्फी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन अब उनको लेकर एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है, कि उन्हें कथितौर पर एडल्ट फिल्म की शूटिंग करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है।
Did Urfi Jawed get caught shooting adult film? Find out what happened next
कॉन्टेंट क्रिएटर रोहित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडस से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उर्फी को एक ऑफिस में देखा जा सकता है। यहां वह फिल्म के लिए एक निर्देशक से मिलने आईं हुई थीं। इसके बाद निर्देशक उन्हें बताता है कि ये एक सीक्रेट प्रोजेक्ट है और फिल्म में रणबीर कपूर विलेन के किरदार में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
इसके बाद उर्फी को बताया जाता है कि हीरो के रोल के लिए एक विदेशी एक्टर को लिया गया है और सिंगर बादशाह इस फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे। इसके बाद एक दूसरे निर्देशक रोहित (कॉन्टेंट क्रिएटर) की एंट्री होती है और उनके साथ में फिल्म का अभिनेता है, जिसे लीड रोल के लिए लिया गया है। उसे देखकर उर्फी अभिनेता के विदेशी होने के बारे में पूछती हैं तो बताया जाता है कि वह युगांडा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
इन सारी चीजों के बाद, निर्देशक उर्फी को अभिनेता के साथ ऑडिशन देने के लिए कहता है और उन्हें एक्टिंग के लिए अजीब से डायलॉग देता है। तभी अचानक वहां एक पुलिस अधिकारी आ जाता है और एडल्ट फिल्म की शूटिंग के लिए वहां मौजूद तीन लोगों की पिटाई शुरू कर देता है। जिसके बाद दोनों उर्फी के ऊपर ही सारा इल्जाम लगा देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
इन सारी चीजों से उर्फी हैरान हो जाती हैं और वह गुस्से में अपने मैनेजर को फोन करती हैं और इस तरह के ऑडिशन शेड्यूल करने के लिए उसपर चिल्लाने लगती हैं। अब यहां पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब फोन पर उनका मैनेजर बताता है कि ये सब उनके साथ शरारत थी यानी उर्फी के साथ प्रैंक किया जा रहा था। हकीकत में वहां न कोई एडल्ट फिल्म की शूटिंग हो रही थी और न ही उर्फी उसमें शामिल थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।