फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release Dates: गर्मियों की छुट्टी में होने वाला है फिल्मों का महा मुकाबला, अभी से कर लें अपने वीकेंड की तैयारी

Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Movies Releasing in May 2022 in Cinemas Jayeshbhai Jordaar Dhaakad Bhool Bhulaiyaa 2 Hit Anek
मई में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की वजह से लगभग दो साल तक बंद सिनेमाघरों में अब रौनक फिर से लौटने लगी है। हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्में इस बात का सबूत हैं। बीते कुछ महीनों में फिल्म पुष्पा, आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 की जबरदस्त कमाई ने बॉक्स ऑफिस के कारोबार को फिर से पटरी पर ला दिया है। रिलीज के बाद फिल्मों की हो रही ताबड़तोड़ कमाई से बॉलीवुड ने निर्माता-निर्देशकों का कॉन्फिडेंस एक बार फिर से लौटने लगा है। यही वजह है कि मई के महीने में कई बड़ी फिल्मों के बीच महा मुकाबला देखने को मिलने जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर्स अपनी फिल्म आने वाले दिनों में रिलीज करने जा रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-


 
Movies Releasing in May 2022 in Cinemas Jayeshbhai Jordaar Dhaakad Bhool Bhulaiyaa 2 Hit Anek
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयेशभाई जोरदार

फिल्म 83 के बाद रणवीर सिंह जल्द ही जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद लोगों को रणवीर सिंह की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


 
Movies Releasing in May 2022 in Cinemas Jayeshbhai Jordaar Dhaakad Bhool Bhulaiyaa 2 Hit Anek
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram
अनेक 

एक्टर आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर अपना कमाल दोहराने के लिए बेताब है। इससे पहले दोनों आर्टिकल 15 में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में आयुष्मान एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में देश के दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे। इस फिल्म का मुकाबला जयेशभाई जोरदार से होने वाला है क्योंकि यह फिल्म भी 13 मई को ही रिलीज होने जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Releasing in May 2022 in Cinemas Jayeshbhai Jordaar Dhaakad Bhool Bhulaiyaa 2 Hit Anek
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धाकड़

धाकड़ में कंगना पहली बार जबरदस्त एक्शन करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। कंगना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता, महाअक्षय चक्रवर्ती और शारिब हाशमी ने भी काम किया है। फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Movies Releasing in May 2022 in Cinemas Jayeshbhai Jordaar Dhaakad Bhool Bhulaiyaa 2 Hit Anek
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन की इस हॉरर कॉमेडी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। फिल्म की स्टार कास्ट पूरी तरह से बदल चुकी है। इस मूवी में कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का मुकाबला कंगना रणौत की धाकड़ से है। यह फिल्म भी 20 मई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed