फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के ये 7 एक्टर्स निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार, एक फिल्म ने तो जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

Sat, 23 Mar 2019 05:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 23 Mar 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh death anniversary 7 Bollywood actors who played Bhagat Singh role in films
Bhagat Singh film poster - फोटो : file photo

आजादी की लड़ाई लड़ते लड़ते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह की 23 मार्च को डेथ एनिवर्सरी है। शहीद भगत सिंह की इस देशभक्ति को बॉलीवुड फिल्मों में भी सलाम किया गया है। भगत सिंह के ऊपर हिंदी सिनेमाजगत में कई सारी फिल्में बनी है जिसमें उनका किरदार अलग-अलग एक्टर्स ने निभाया। तो चलिए आज हम आपको शहीद सिंह पर बनी बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है।  

Bhagat Singh death anniversary 7 Bollywood actors who played Bhagat Singh role in films
Shaheed Azam Bhagat Singh - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा में शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर बनी 'शहीद आजम भगत सिंह' पहली फिल्म थी। इस फिल्म को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार लीड रोल में थे।

Bhagat Singh death anniversary 7 Bollywood actors who played Bhagat Singh role in films
Shaheed Bhagat Singh - फोटो : file photo

इसके बाद साल 1963 में शहीद भगत सिंह के रोल में मस्तमौला एक्टर शम्मी कपूर को देखा गया। इस फिल्म का नाम 'शहीद भगत सिंह' था। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat Singh death anniversary 7 Bollywood actors who played Bhagat Singh role in films
shaheed - फोटो : file photo

पूरे देश में 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार ने भी देशभक्ति फिल्म के लिए कभी पैर पीछे नहीं खींचा। साल 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म 'शहीद' में क्रांतिकारी भगत का किरदार निभाया। इसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और, 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्मों से भारत कुमार की उपाधि हासिल की।

विज्ञापन
Bhagat Singh death anniversary 7 Bollywood actors who played Bhagat Singh role in films
shaeed e azam - फोटो : file photo

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह की कहानी को बड़े परदे पर देखा गया। दरअसल, साल 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed