{"_id":"6034a2b9dab7e165cd22e679","slug":"bhagyashree-birthday-special-here-know-about-her-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagyashree Birthday Special: राजा-महाराजाओं के खानदान से ताल्लुक रखती हैं सलमान खान की ये हीरोइन, सालों बाद अब दिखने लगीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhagyashree Birthday Special: राजा-महाराजाओं के खानदान से ताल्लुक रखती हैं सलमान खान की ये हीरोइन, सालों बाद अब दिखने लगीं ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री 23 फरवरी को 52वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म में भाग्यश्री के किरदार का नाम सुमन था। आज भी लोग प्रेम (सलमान खान) और सुमन की जोड़ी को भूल नहीं पाए हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
रीमा लागू, भाग्यश्री
- फोटो : फिल्म- मैंने प्यार किया
भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली के शाही परिवार में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमोल पालेकर के सीरियल कच्ची धूप से की थी। 1989 में मैंने प्यार किया से जब भाग्यश्री ने फिल्मों में कदम रखा तो उनकी सादगी पर हर कोई फिदा हो गया। पहली फिल्म ने भाग्यश्री को रातों रात स्टार बना दिया। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
3 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : Instagram/bhagyashree.online
पहली फिल्म के बाद ही 1990 में भाग्यश्री ने बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी कर ली। उस दौर में शादीशुदा अभिनेत्री के लिए इंडस्ट्री में टिके रहना बहुत मुश्किल होता था। ना तो मेकर्स और ना ही दर्शक एक शादीशुदा अभिनेत्री को मुख्य किरदार में पर्दे पर स्वीकार कर पाते थे। भाग्यश्री के साथ भी ऐसा ही हुआ और उन्हें फिल्में देने से निर्माता कतराने लगे। शादी के बाद उन्होंने कुछ फिल्में कीं भी तो वह फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : अमर उजाला
एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा था कि 'काम ना करने का फैसला काफी मुश्किल भी था और नहीं भी। उस वक्त मुझे काम करने में मजा आ रहा था लेकिन मैंने दूरी बना ली। हालांकि अभिमन्यु के जन्म के बाद मेरा पूरा ध्यान उस पर ही लगा रहा, तो पता ही नहीं चला कि समय कब बीत गया।'
विज्ञापन
5 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : Instagram/bhagyashree.online
भाग्यश्री ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। उनके बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। भाग्यश्री की एक बेटी भी है जो अभी पढ़ाई कर रही है। फिलहाल भाग्यश्री फिल्मों में भले ही कम दिखती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।