फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल पहले सलमान के साथ रोमांस करने में सहज नहीं थीं भाग्यश्री, कई बार बदलनी पड़ी थी स्क्रिप्ट

Wed, 10 Apr 2019 10:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Apr 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
bhagyashree was not comfortable with salman khan during maine pyar kiya Shooting
मैंने प्यार किया
सलमान खान ने बॉलीवुड नें डेब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी लेकिन फिर वह 'मैंने प्यार किया' से लीड किरदार के रूप में लांच हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री नजर आई थीं। 'मैंने प्यार किया' का नाम आज भी बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में शुमार किया जाता है। 'मैंने प्यार किया' सलमान खान की पहली और भाग्यश्री की इकलौती हिट फिल्म रही थी।
bhagyashree was not comfortable with salman khan during maine pyar kiya Shooting
maine pyar kiya

जब 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग चल रही थी तब सलमान खान भाग्यश्री के साथ छेड़खानी कर भागे और अचानक गिर पड़े, हंसकर भाग्यश्री ने कहा, कोई बात नहीं, होता है, होता है। सूरज बड़जात्या साहब ने ऑफ कैमरा बोला गया ये डायलॉग फिल्म में ले लिया। सलमान के साथ भाग्यश्री की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई। इस फिल्म से सलमान बॉलीवुड के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचे लेकिन भाग्यश्री ने शादी कर परिवार को अहमियत दी। 

bhagyashree was not comfortable with salman khan during maine pyar kiya Shooting
मैंने प्यार किया
फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने फिल्में तो कीं, लेकिन सिर्फ पति हिमालय के साथ। एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री फेमस हो गईं लेकिन उन्हें कोई कास काम नहीं मिला। लोग हर जगह भाग्यश्री की बातें करते थे लेकिन वह शादी करके सेटल हो गईं। क्या आप जानते हैं 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री की वजह से कई सीन्स बदले गए, ये बात सलमान खान खुले तौर पर कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhagyashree was not comfortable with salman khan during maine pyar kiya Shooting
maine pyar kiya

भाग्यश्री ने बताया था एक सीन था जिसे करने में उन्हें असहजता महसूस हुई। उन्होंने बताया था, "एक सीन था जिसमें मुझे भागकर सलमान की बाहों में जाना था। आजकल की जेनेरेशन शायद ये सुनकर हंस पड़े लेकिन ये मेरे लिए पहली बार था जब मैं किसी पुरुष के गले लगी। मैं बहुत कन्जरवेटिव थी। इस सीन से मैं इतना परेशान हुई कि सेट पर ही रो पड़ी।

विज्ञापन
bhagyashree was not comfortable with salman khan during maine pyar kiya Shooting
मैंने प्यार किया

सलमान और सूरज जी ने इसे सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन मैं जानती थी कि उस सीन को किसी और तरह से फिल्माया नहीं जा सकता। खुद को काफी समझाने के बाद मैंने शूट पूरा किया था।" भाग्यश्री जहां आज शादीशुदा ज़िंदगी में परिवार और चार बच्चों के साथ खुशहाल हैं। अब भाग्यश्री के बेटे बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं उनके पहले को-स्टार सलमान खान अब तक बैचलर लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed