{"_id":"65c314ffc6d6534c590eeaa2","slug":"bhakshak-special-screening-bhumi-pednekar-rithvik-dhanjani-samiksha-pednekar-anand-l-rai-2024-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhakshak Screening: 'भक्षक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भूमि ने काली साड़ी में लूटी लाइमलाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhakshak Screening: 'भक्षक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भूमि ने काली साड़ी में लूटी लाइमलाइट
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भक्षक' को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नौ फरवरी को इसे सिनेमाघरों में न प्रदर्शित करते हुए सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
इस बीच हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस इवेंट में फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ अन्य सितारे भी नजर आए। कार्यक्रम में भूमि ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। काले रंग की साड़ी में अभिनेत्री बला की खूबसूरत नजर आईं। अपने सिंपल लुक से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
Monster Review: बाल मन की संवेदनाओं की झलक दिखाता जापानी आईना, सोया कुराकोवा के अभिनय ने जीते दिल
3 of 5
समीक्षा पेडनेकर, भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में भूमि की बहन समीक्षा भी नजर आईं। खूबसूरती के मामले में वे कई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती दिखी। ब्लैक रंग की स्कर्ट और टॉप में अपने ग्लैमर से उन्होंने इवेंट में चार चांद लगा दिए। इस दौरान वहां आदित्य श्रीवास्तव भी नजर आए। वे ब्लू डेनिम और हुडी पहने नजर आए।
टीवी एक्टर और कई रियलिटी शो होस्ट ऋतविक धनजानी ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग कार्यक्रम में शिरकत की। कैजुअल लुक में अभिनेता काफी डैशिंग लगे। इसके अलावा ओम राउत, आनंद एल राय जैसे निर्देशक समेत अन्य कलाकारों ने भी इस इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।