फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान', फाइटर की भी पकड़ बरकरार

Wed, 07 Feb 2024 09:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 Feb 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection hrithik roshan Fighter Hanuman know total earnings of these films till Date here
हनुमान और फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत धमाकेदार होने के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए फरवरी का महीना अब तक फीका साबित हुआ है। इस महीने में अब तक एक भी बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हुईं हैं। हालांकि, 12 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही शाहिद कपूर और कृति सनी की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से दर्शक काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि इस मंगलवार को थिएटर में चल फिल्म फाइटर और हनुमान का प्रदर्शन कैसा रहा।

Box Office Collection hrithik roshan Fighter Hanuman know total earnings of these films till Date here
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन की फाइटर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद दर्शकों के लिए यह फिल्म लेकर आए। पहले वीकएंड में फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, लेकिन वीकडेज में फाइटर ने अपनी पकड़ खो दी और कमाई करने के लिए लगातार संघर्ष करती नजर आई। पहले सात दिन में फिल्म ने 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
Box Office Collection hrithik roshan Fighter Hanuman know total earnings of these films till Date here
ऋतिक रोशन (फाइटर) - फोटो : X
फिल्म की उम्मीद के मुताबिक कमाई न होने से दिग्गज भी हैरान नजर आए। हालांकि, फाइटर ने सभी को चौंकाते हुए दूसरे वीकएंड पर शानदार वापसी की। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 10वें दिन फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 12.5 करोड़ रुपये, 12वें और 13वें दिन तीन करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 181.75 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection hrithik roshan Fighter Hanuman know total earnings of these films till Date here
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, साउथ की फिल्म हनुमान की बात करें तो तीन हफ्तों बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नजर आ रही है। तेजा  सज्जा अभिनीत इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी अच्छा कारोबार करने में सफल नजर आ रही है।
विज्ञापन
Box Office Collection hrithik roshan Fighter Hanuman know total earnings of these films till Date here
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में 60.6 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 29.95 करोड़ रुपये की कमाई करने में इस फिल्म ने सफलता हासिल की थी। चौथे हफ्ते में यह फिल्म तेजी से घरेलू टिकट खिड़की पर 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 190.93 करोड़ रुपये हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed