{"_id":"5ce930c9bdec22076e31b27e","slug":"bhansali-and-siddharth-malhotra-changed-their-film-date-after-ayushmann-announced-his-article-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म सुपर 30 की रिलीज 12 जुलाई को तय, आयुष्मान की एंट्री होते ही खिसकी भंसाली की ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म सुपर 30 की रिलीज 12 जुलाई को तय, आयुष्मान की एंट्री होते ही खिसकी भंसाली की ये फिल्म
Sat, 25 May 2019 05:40 PM IST
anand anand
मुबंई डेस्क, अमर उजाला
मुबंई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 25 May 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट्स में अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म की रिलीज डेट तय होते ही फिर उठापटक हो गई है। इस फिल्म ने फिल्म रिलीज कैलेंडर में प्रवेश करते ही संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज की फिल्म हिला दी है। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी भी अपनी रिलीज डेट से हिलती दिख रही है। अगले महीने सबसे पहले रिलीज होगी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर भारत।
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
फिल्म रेस 3 के बाद सलमान की ये अगली फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर है अब्बास अली जफर जिनकी सलमान के साथ पिछली दोनों फिल्में सुल्तान और एक था टाइगर सुपरहिट रही हैं। सलमान की इस फिल्म के एक हफ्ता पहले और एक हफ्ता बाद में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। फिल्म भारत की रिलीज के दो हफ्ते बाद शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी स्टारर कबीर सिंह रिलीज होगी। साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक को लेकर यूथ में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। 21 जून को कबीर सिंह के रिलीज होने के बाद फिल्मों की रिलीज डेट्स का गणित गड़बड़ाता दिख रहा है।
Meezaan and Sharmin Segal
- फोटो : social media
कबीर सिंह के ट्रेलर और इसके पहले गाने को मिले रेस्पॉन्स को देखते हुए और 28 जून को ही आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 के आ जाने से संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल हिल गई है। मलाल अब 28 जून की बजाय 5 जुलाई को रिलीज होगी। वैसे भी कबीर सिंह और मलाल दोनों की म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को प्रोड्यूसर है और वह कबीर सिंह को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम दो हफ्ते का मौका जरूर देना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
5 जुलाई को फिलहाल कोई बड़ी फिल्म रिलीज की कतार में नहीं है, इसलिए फिल्म मलाल के लिए ये सुरक्षित डेट मानी जा रही है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म से जावेद जाफरी के बेटे मीजान और अपनी भांजी शरमिन को लॉन्च कर रहे हैं। इसके अगली रिलीज डेट 12 जुलाई को लेकर भी मुंबई में खूब उठापटक हो रही है। चर्चा है कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 अपनी पहले की रिलीज डेट 26 जुलाई से दो हफ्ते पहले आ सकती है। ऐसा 26 जुलाई को एकता कपूर निर्मित कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या की रिलीज तय हो जाने के चलते हो रहा है।
विज्ञापन
Jabariya Jodi
- फोटो : file photo
सुपर 30 की रिलीज 12 जुलाई को होने की पुष्टि अभी तक फिल्म से जुड़े लोगों ने नहीं की है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो फिर एकता कपूर के सामने अपनी दूसरी फिल्म जबरिया जोड़ी को 12 जुलाई से हटाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा। जुलाई का तीसरा हफ्ता ताजा ताजा बीजेपी सांसद बने सनी देओल ने महीनों से अपने बेटे करण देओल की पहली फिल्म की रिलीज के लिए तय कर रखा है। 19 जुलाई को सनी देओल निर्देशित ये फिल्म रिलीज होनी ही है और इस तारीख को अपनी फिल्म लाने के बारे में कोई बड़ा प्रोड्यूसर अब सोच भी नहीं रहा है।