{"_id":"5ce92c19bdec2207680ec408","slug":"disha-patani-revealed-she-has-been-trying-to-impress-tiger-for-a-long-time-but-it-is-very-difficult","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर को लंबे समय से इंप्रेस करने में लगी हुई हैं दिशा, अब बोलीं- 'बहुत मुश्किल है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर को लंबे समय से इंप्रेस करने में लगी हुई हैं दिशा, अब बोलीं- 'बहुत मुश्किल है'
Sat, 25 May 2019 05:20 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 25 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff disha patani
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की एक्ट्रेस दिशा पाटनी और एक्टर टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक माना जाता है। इन दोनों ने आज तक कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा, लेकिन उनके रिश्तों को लेकर आए दिन खबरों का बाजार गरम रहता है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
tiger shroff and disha patani
- फोटो : social media
इस बीच दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान दिशा से उनके और टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्तों को लेकर सवाल किए गए। जिनका उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया।
Tiger Shroff Disha Patani
- फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दिशा पटानी से जब पूछा गया कि वो टाइगर श्रॉफ और अपने रिश्ते का खुलासा क्यों नहीं करना चाहते तो इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं लंबे समय से टाइगर को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन उनको इंप्रेस करना बहुत मुश्किल काम है।' इसके बाद दिशा ने कहा कि, 'हम दोनों ही बहुत शर्मिंले हैं, इसलिए हम दोनों के बीच की बर्फ को कोई पिघला नहीं सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ के बारे में बात करते हुए दिशा पाटनी ने आगे कहा है कि 'टाइगर श्रॉफ मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं, उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में मेरा और कोई दोस्त नहीं है। इसके बाद दिशा पाटनी ने अपने और टाइगर के बारे में बताते हुए आगे कहा कि,'मेेरे और टाइगर के बीच एक बात सामान्य है कि हम दोनों हार्डवर्किंग हैं। टाइगर बहुत एक्टिव है। इसके लिए मैं टाइगर की हमेशा तारीफ करती हूं।'
विज्ञापन
salman khan, disha patani
- फोटो : social media
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की डेटिंग की खबरें लंबे समय से मीडिया में हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं बात करें दिशा पाटनी की फिल्म 'भारत' की तो इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।