फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' छोड़ने के बाद भी प्रियंका ने खफा नहीं हैं फिल्म के डायरेक्टर, बोले- 'मैं उनके लिए खुश हूं'

Sat, 04 Aug 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bharat Director Ali Abbas Zafar on Priyanka Chopra
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने जब से 'भारत' फिल्म से किनारा किया है तब से कहा जा रहा है कि फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर और सलमान खान उनसे बेहद नाराज हैं। ये नाराजगी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में भी देखने को मिली। हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सलमान प्रियंका से नाराज नहीं हैं।

Bharat Director Ali Abbas Zafar on Priyanka Chopra
Ali Abbas Zafar
अब पहली बार अली अब्बास जफर ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर बयान दिया है। जब मीडिया ने प्रियंका चोपड़ा पर किए गए ट्वीट को लेकर अली अब्बास से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मैंने जो कहा मैं उस पर कायम हूं। इसके आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। प्रियंका जहां भी हैं मैं उनके लिए खुश हूं।' 
 
Bharat Director Ali Abbas Zafar on Priyanka Chopra
bharat
इतना ही नहीं अली अब्बाब जफर ने आगे कहा- 'प्रियंका कई सालों से मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जिंदगी में सारी खुशियां और प्यार मिले। उम्मीद करता हूं कि मैं उनसे जल्द ही मिलूंगा।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Director Ali Abbas Zafar on Priyanka Chopra
bharat
आपको बता दें कि प्रियंका करीब 2 साल बाद अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने निक जोनस के साथ अपनी सगाई की बात कह कर यह फिल्म करने से मना कर दिया था। अली ने ट्वीट कर बताया था कि प्रियंका ने यह फिल्म निजी कारणों की वजह से छोड़ दी है। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद इसमें कटरीना को कास्ट कर लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed