फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की फिल्म के प्रोडयूसर ने एक साल बाद तोड़ी चुप्पी, प्रियंका चोपड़ा पर अब निकाली भड़ास

Wed, 08 May 2019 06:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 08 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
bharat producer atul agnihotri reveals how to priyanka chopra exit
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने स्काई इज द पिंक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका है। इस फिल्म से पहले प्रियंका ने सलमान खान के साथ भारत साइन की थी लेकिन 2 दिन की शूटिंग के बाद उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद सलमान खान ने भी प्रियंका से नाराजगी जताई थी। अब करीब एक साल बाद इस बारे में भारत के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री का बयान आया है।

bharat producer atul agnihotri reveals how to priyanka chopra exit
salman khan, bhushan kumar, atul agnihotri - फोटो : social media

एक वेबसाइट से बात करते हुए अतुल अग्निहोत्री ने कहा कि 'एक प्रोड्यूसर के तौर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुछ चुनौतियां छोटी और थका देने वाली होती हैं जबकि कुछ बड़ी और आसान होती हैं। मैं ऐसा नहीं सोच सकता कि आराम से बैठकर चाय-कॉफी पीऊं और चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। जिसके साथ डील कर रहे हैं वो भी रिएक्शन देंगे और अपने फैसले लेंगे।'

bharat producer atul agnihotri reveals how to priyanka chopra exit
bharat - फोटो : social media

भारत फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के बाहर जाने पर अतुल अग्निहोत्री ने कहा कि 'अपनी पसंद के तौर पर कहूं तो कटरीना शुरू से मेरी पहली पसंद थीं। जब हम कास्ट कर रहे थे तब भी कटरीना ही पहली पसंद थीं लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अलग राय जाहिर की। अली चाहते थे कि प्रियंका फिल्म करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bharat producer atul agnihotri reveals how to priyanka chopra exit
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका के बारे में अतुल ने आगे कहा कि 'उसने मुझे कभी मैसेज नहीं किया। कभी भारत के बारे में मुझसे बात भी नहीं की। जब मैं सेट पर पहुंचा था तब मुझे पता चला कि प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है। मैंने कहा ठीक है, ये हो गया। मुझे बाकियों से पता कि कि उन्होंने यह फैसला लिया है। मैं समझ सकता हूं कि वो शादी कर रही थीं जो कि जिंदगी का बड़ा फैसला था लेकिन मुझे उस दिन और अच्छा लग सकता था, लेकिन ठीक है।'     

विज्ञापन
bharat producer atul agnihotri reveals how to priyanka chopra exit
Priyanka Chopra - फोटो : social media
आखिरकार 26 जुलाई 2018 को फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके बताया कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म के साथ नहीं हैं। प्रियंका ने भारत फिल्म छोड़ने की वजह बताई थी कि वो जल्द शादी करने वाली हैं जिससे वो फिल्म पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगी। जबकि भारत छोड़ने के बाद उन्होंने फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज द पिंक साइन कर ली। प्रियंका के इस बयान के बाद सलमान खान ने कहा था कि 'शादी करने के लिए अगर उन्हें वक्त चाहिए था तो उन्हें बताना चाहिए था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed