{"_id":"5cd2cd4fbdec2207726893c7","slug":"saira-banu-to-sangeeta-bijlani-4-bollywood-actress-who-dont-have-kids-after-many-years-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने को तरसीं बॉलीवुड की ये 4 सुपरहिट एक्ट्रेस, एक तो भाजपा के टिकट से लड़ रहीं चुनाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने को तरसीं बॉलीवुड की ये 4 सुपरहिट एक्ट्रेस, एक तो भाजपा के टिकट से लड़ रहीं चुनाव
बॉलीवुड में कई हीरोइनें ऐसी हैं जिन्होंने लंबे वक्त तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया। कई सुपरहिट फिल्में दी और शोहरत की बुलंदिया हासिल की। इनमें से कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें शादी के कई साल बाद भी मां बनने का सुख नहीं मिल पाया है। 12 मई को मदर्स डे हैं। ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताते हैं जिनकी अपनी अभी तक कोई भी औलाद नहीं है।
2 of 5
shabana azmi
- फोटो : file photo
शबाना आजमी को बॉलीवुड में कई बरस हो चुके हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों में अंकुर, शतरंज के खिलाड़ी, मासूम, अर्थ, अवतार के अलावा कई फिल्में शामिल हैं। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से साल 1984 में शादी की थी। इन दोनों की शादी को 35 साल हो चुके है। शबाना आजमी की अपनी कोई संतान नहीं है। हालांकि दो सौतेले बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर।
3 of 5
sangeeta bijlani
- फोटो : file photo
पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। संगीता की शादी 1996 में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन से हुई थी। 16 साल तक यह दोनों एक साथ रहे लेकिन बाद में अलग हो गए। संगीता बिजलानी की भी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saira Banu and Dilip Kumar
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमाजगत में सायरा बानो ने महज 16 साल की उम्र में ही डेब्यू कर लिया था। सायना बानो कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं जिसमें जंगली, पड़ोसन, आदमी और इंसान, गोपी के अलावा कई फिल्में शामिल हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 53 साल हो चुके हैं। यह दोनों भी संतान सुख से वंचित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jaya prada
- फोटो : social media
80 से 90 के दशक में जया प्रदा का बॉलीवुड में सिक्का चलता था। फिल्मों में शोहरत हासिल करने के बाद जया प्रदा ने साल 1986 में प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी रचा ली थी। जया प्रदा की अपनी कोई संतान नहीं हुई थी जिसके बाद उन्होंने एक बेटा गोद लिया। बॉलीवुड से दूर जया प्रदा कई साल से राजनीति में सक्रिय है। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। जया प्रदा इस बार रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।