बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जो अब तक अनमैरिड है। इसमें से एक स्टार 50 के पार हैं तो कुछ 25 से 45 साल के बीच। खास बात यह है कि इन स्टार्स का फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों के साथ नाम तो जुड़ा लेकिन अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। हालांकि इन सेलिब्रिटी में से कुछ लोग तो अब भी अपने को-स्टार को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि सलमान खान को तो मोस्टर एलिजिबल बैचलर तक कहा जाता है। जानिए ऐसे कौन से स्टार हैं जिनका अफेयर तो कई लोगों से रहा लेकिन अब तक इन लोगों ने शादी नहीं की।
कपड़ों की तरह पार्टनर बदलते रहे ये 5 सेलिब्रिटी, एक का तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर आया दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 36 साल के हैं। रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं। पहली फिल्म 'सांवरिया' थी जिसमें उन्होंने सोनम कपूर के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म के साथ ही रणबीर का नाम सोनम कपूर से जोड़ा जाने लगा। इसके बाद दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, अवंतिका मलिका, नंदिता मथानी से भी अफेयर सुनने में आया। खास बात यह है कि रणबीर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा के अफेयर की खबरें तब आई जब दोनों को न्यूयॉर्क में एक साथ सड़क किनारे सिगरेट पीते हुए देखा गया था। फिलहाल रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ चर्चा में है। यहां तक कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने इशारों इशारों में रणबीर के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था।
बॉलीवुड अफेयर की लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी शामिल है। आलिया आज फिल्म जगत में अपनी खूबसूरती और अभिनय से नाम कमा चुकी हैं। साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली आलिया 6 अभिनेताओं संग अफेयर की खबरें आ चुकी हैं। इसमें उनके को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, कविन भारती मित्तल, अली दादरकर और उनके दोस्त रमेश दुबे का नाम शामिल है। इन दिनों आलिया का नाम अभिनेता रणबीर कपूर संग खूब चर्चा में है। यह जोड़ी जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है।
सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ तो जुड़ा लेकिन वह अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे। सलमान का नाम 5 सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ चुका है। इसमें सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर का नाम शामिल है।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों 15 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। अपने प्यार का इजहार वह सोशल मीडिया पर भी कर चुकी हैं। हालांकि रोहमन ऐसे पहले शख्स नहीं है जिसके साथ सुष्मिता सेन का नाम जुड़ा हो। इसके पहले भी सुष्मिता का नाम करीब 6 लोगों से जुड़ चुका है। इसमें रितिक भसीन, रणदीप हुड्डा, होटल मालिक संजय नारंग, निर्देशक मुद्दसर अजीज, विक्रम भट्ट, वसीम अकरम के साथ भी अफेयर चर्चा में रहा।