{"_id":"5ea05b168ebc3e904b44baee","slug":"bharti-singh-and-haarsh-limbachiyaa-paying-rs-80-000-for-extra-when-they-traveling-to-europe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारती की आदतों से उनके पति परेशान, इस वजह से चुकाने पड़े थे 80 हजार रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारती की आदतों से उनके पति परेशान, इस वजह से चुकाने पड़े थे 80 हजार रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के इस दौर में घर में बैठे लोगों को भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया खूब मनोरंजित कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टीवी पर अपना एक शो 'हम, तुम और क्वॉरेंटाइन' शुरू किया है जिसमें वह अपने असल जिंदगी के छोटे-मोटे किस्सों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं।
कुछ ही दिन पहले हर्ष और भारती टीवी अभिनेत्री मीरा देवस्थले के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आए थे। उस समय उन्होंने अपने प्रशंसकों से बातचीत की और उनके ढेर सारे सवालों के जवाब भी दिए।उसी दौरान हर्ष और भारती ने अपने यूरोप यात्रा पर जाने का एक मजेदार किस्सा भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।
हर्ष ने बताया बताया कि भारती जब भी भारत से बाहर जाती है तो वह बाहर के खाने को बहुत कम हाथ लगाती है। हर्ष कहते हैं, 'भारती और मैं पिछली बार जब यूरोप गए थे तो भारती ने अपने साथ आठ किलो आटा, दाल और चावल ले लिए थे। क्योंकि, उसे बाहर का खाना पीना बिल्कुल पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bharti singh
- फोटो : social media
हर्ष ने बताया बताया, 'इस चक्कर में हमारी हवाई जहाज में 40 किलो वजन मुफ्त में ले जाने की सीमा भी खत्म हो गई थी। और हमें ज्यादा वजनी सामान की वजह से पूरे 80 हजार रुपये ज्यादा देने पड़े थे।' भारती को अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। हर्ष की ऐसी कहानी बताने के बाद वह भी कहां चुप रहने वाली थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa
- फोटो : social media
उन्होंने भी तपाक से उत्तर दिया, 'हमने भी उस आटा, चावल और दाल की वजह से बहुत सारे रुपये बचा लिए। नहीं तो हमें 80 हजार के दोगुने से भी ज्यादा रुपये बाहर के खाने पर बेकार करने पड़ते।' इसके बाद भी हर्ष और भारती की नोकझोंक चलती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।