{"_id":"5ea056738ebc3e90ab20a922","slug":"kartik-aryan-monologue-compares-with-sunil-lahri-aka-ramayan-laxman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस को पसंद आया 'लक्ष्मण' का मोनोलॉग, कार्तिक आर्यन से बोले- 'आ गया भाई का बॉस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस को पसंद आया 'लक्ष्मण' का मोनोलॉग, कार्तिक आर्यन से बोले- 'आ गया भाई का बॉस'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मण, कार्तिक आर्यन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के मोनोलॉग के तो आफ फैन होंगे ही लेकिन इंटरनेट यूजर्स को मोनोलॉग में मात देने के लिए अब कोई नया शख्स आ गया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण हैं। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम सुनील लहरी है।
2 of 5
लक्ष्मण
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण के प्रसारण के दौरान उनकी फैंस फॉलोइंग काफी बढ़ी है। और अब को लगता है कि रामायण के लक्ष्मण मोनोलॉग बोलने में कार्तिक से ज्यादा बेहतर हैं। दरअसल रामायण में जैसे ही भगवान राम ने माता सीता को अग्नि परीक्षा देने के लिए कहा वैसे ही लक्ष्मण भड़क उठे।
Trending Videos
3 of 5
लक्ष्मण
- फोटो : इंस्टाग्राम
लक्ष्मण ने माता सीता का पक्ष लेते हुए जो मोनोलॉग बोला फैंस उसके दीवाने हो गए। बस फिर क्या था तभी से लोग कार्तिक आर्यन और सुनील लहरी की तुलना कर रहे हैं। इंटरनेट पर सुनील लहरी छाए हुए हैं। सुनील ने इस किरदार को अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम लक्ष्मण
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें रामायण की तो रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार सबसे पहले किसी और को ऑफर किया गया था लेकिन बाद में ये रोल सुनील को मिल गया। शो के शुरू होने के बाद से ही सुनील चर्चा में आ गए हैं। उनपर मीम्स भी बनाए गए। जवानी के दिनों की उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, कार्तिक आर्यन ने अपनी ज्यादातार फिल्मों में लंबा मोनोलॉग सीक्वेंस किया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने मोनोलॉग के जरिये कोरोनावायरस को लेकर संदेश दिया था। फैन्स को यह पसंद भी आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।