22 अप्रैल 2018 को मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अंकिता कुंवर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। मिलिंद और अंकिता आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के बीच दोनों ही किसी तरह की कोई पार्टी तो नहीं कर पाएंगे। लेकिन मिलिंद ने अपनी पत्नी को खास अंदाज में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।
लॉकडाउन के बीच दिखा मिलिंद- अंकिता का रोमांटिक अंदाज, शादी की तस्वीर शेयर कर अभिनेता ने दी सालगिरह की बधाई
इन दिनों लॉकडाउन की वजह से किसी भी तरह का सेलिब्रेशन नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से मिलिंद और अंकिता भी अपनी शादी की सालगिरह नहीं मना पा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से इस दिन को खास बनाने की कोशिश जारी है। मिलिंद ने पत्नी अंकिता को शादी की दूसरी सालगिरह की बधाई देने के लिए अपनी शादी के दिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
मिलिंद सोमन ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं। मिलिंद ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक प्यारा सास मैसेज लिखा है। मिलिंद ने लिखा, 'तुम्हारी मुस्कुराहत से मेरा दिन जगमगाता है, और मैं इसे हमेशा बनाए रखने के लिए वो सब करूंगा जो कर सकता हूं। आज खुशीभरे दो साल पूरे हो चुके हैं, तो अर्थ दिवस की शुभकामनाएं अंकिता। छह सालों में यही एक ऐसा दिन मुझे याद है जब तुम मुझसे पहले तैयार हो गई थीं।'
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
आगे मिलिंद ने लिखा, 'मेरी आंखों ने चुना है तुझको। पता नहीं क्यों लेकिन मैंने इसके बारे में सोचा।' मिलिंद के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स ने उन्हें कमेंट र शादी की सालगिरह की बधाई दी। साथ ही साथ मिलिंद के फैन्स ने भी दोनों को बधाई दी। मिलिंद और अंकिता की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। वहीं इस खास मौके पर अंकिता ने भी दोनों की तस्वीर साझा कर दो सालों के सफर को बयां किया है।
A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy) on
गौरतलब है कि मिलिंद और अंकिता की शादी चर्चा का विषय रही थी। 53 साल की उम्र में मिलिंद ने महज 27 साल की अंकिता के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अंकिता और मिलिंद से शादी करने से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल के बाद ही टूट गई थी।
