सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: भारती-हर्ष ने पहली बार दुनिया को दिखाई बेटे की झलक, प्यार लुटाते आए नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
bharti singh haarsh limbachiyaa reveals son laksh aka gola face in a adorable video getting viral on social media
भारती सिंह ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा - फोटो : social media

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन रही जाने वाली भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है। उनकी हर हरकत कपल के फैंस को बहुत गुदगुदाती है। दो महीने पहले अप्रैल में हर्ष और भारती के घर नन्हे शहजादे के रूप में खुशियां आई थी और तभी से फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर बेटे की तस्वीरें साझा करने के बावजूद भी अभी तक सोशल मीडिया यूजर्स को भारती के लाल का चेहरा नहीं देखने को मिला था। लेकिन आखिरकार लंबे समय बाद पूरे भारत में फैले अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए भारती और यश ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos
bharti singh haarsh limbachiyaa reveals son laksh aka gola face in a adorable video getting viral on social media
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : insta

व्लॉग में दिखी भारती की एक्साइटमेंट
जन्म के कई दिनों बाद अपने बेटे के नाम का खुलासा करने वाली भारती सिंह ने आज अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक भी दिखा दी है।  भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का चेहरा देखने के लिए लोग बेकरार थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो व्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं, 'हर्ष नहाने गया है... यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता। हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटिड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं। क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bharti singh haarsh limbachiyaa reveals son laksh aka gola face in a adorable video getting viral on social media
भारती सिंह - फोटो : insta

दिखाया अपने नन्हे शहजादे का रूम 
अपने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाने के बाद भारती ने वीडियो में दिखाया की कैसे पूरे कमरे को सजाया जा रहा है। वह अपने बेटे के रूम में पहुंचती हैं और उसके डेली रुटीन की जगहों से सबको रूबरू कराती हैं। इनमें उसके डायपर चेंज करने की जगह से लेकर लक्ष्य के पालने तक को दिखाया जाता है। भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि कई बार मेरा भी दिल करता है कि मैं गोले के बिस्तर में सो जाऊं। इसके बाद भारती, बेटे के टॉय्ज दिखाती हैं और बताती हैं कि जब भी उसकी आंख खुलती है, तो उसे वो सामने चाहिए।

bharti singh haarsh limbachiyaa reveals son laksh aka gola face in a adorable video getting viral on social media
भारती और हर्ष के साथ उनका बेटा - फोटो : social media

पहली बार दिखी गोला की झलक
3 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे भारती और हर्ष के घर 3 अप्रैल, 2022 को बेटे का जन्म हुआ था। भारती और हर्ष बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला कहते हैं और वैसे उसका नाम लक्ष्य रखा गया है। वीडियो के आखिर में भारती ने अपने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाकर उनकी ख्वाहिश पूरी कर दी। भारती सिंह का बेटा उनकी तरह ही गोलू-मोलू और बेहद क्यूट है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed