सब्सक्राइब करें

Flop Movies: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं बॉलीवुड की ये फिल्में, लागत भी नहीं निकाल पाईं 

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flop Movies of Bollywood 2022 List Know About Box Office Collections News In Hindi
बच्चन पांडे, जर्सी, जनहित में जारी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के छह महीने बीत चुके हैं और सातवां चल रहा है। इस साल हिट से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। इसीलिए कहा भी जा रहा है कि ये साल बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल इस साल साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर बढ़िया कमाई कर रही हैं, इसीलिए हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। 'द कश्मीर फाइल्स', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' को छोड़ दें तो इस समय 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं जुग-जुग जियो भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर ले रही है। तो चलिए आज हम आपको 2022 में बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Flop Movies of Bollywood 2022 List Know About Box Office Collections News In Hindi
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया

झुंड
सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 16 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म सेवानिवृत्त खेल शिक्षक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने स्लम सॉकर नामक एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की स्थापना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flop Movies of Bollywood 2022 List Know About Box Office Collections News In Hindi
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अटैक
जॉन अब्राहम की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, लेकिन अटैक को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। इस फिल्म ने मात्र 18 करोड़ की कमाई की और अपनी लागत निकालने में भी असफल रही। 

Flop Movies of Bollywood 2022 List Know About Box Office Collections News In Hindi
जर्सी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जर्सी
शाहिद कपूर की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मात्र 20 करोड़ ही कमा पाई। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बढ़िया चलेगी, लेकिन यह असफल साबित हुई। इस फिल्म को बनाने में 35-40 करोड़ रुपये लगाए गए थे।

विज्ञापन
Flop Movies of Bollywood 2022 List Know About Box Office Collections News In Hindi
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

बधाई दो
वैसे तो राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर दोनो ही बढ़िया कंटेट देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने सिर्फ 21 करोड़ की ही कमाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed