सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: 'बिग बॉस' के घर से जिंदगी भर के लिए कड़वी यादें लेकर लौटे ये सितारे, एक ने तो कहा-'सोचकर उल्टियां..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Celebs Who Walked out of Bigg Boss with Bad Experience Like Kavita Kaushik from Gauhar Khan to Shamita Shetty
कविता कौशिक-एस. श्रीसंत-शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस' को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। कई स्टार्स भी बड़े खुश होकर बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं। मगर, अपने घर और दुनियादारी से दूर रहते हुए यहां उन्हें अलग-अलग तरह के अनुभव होते हैं। कोई खट्टे तो कोई मीठे अनुभव से गुजरता है। मगर, कुछ स्टार प्रतिभागी ऐसे भी रहे हैं, जो यहां आकर बेहद कड़वे अनुभव से गुजरे हैं। जब-तब इन स्टार्स ने अपने खराब अनुभवों को साझा किया है। हाल ही में 'तेरा छलावा' से ओटीटी डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कविता कौशिक कहती नजर आईं कि वह जब भी 'बिग बॉस' के बारे में सोचती हैं, तब उन्हें उल्टी आ जाती हैं। बता दें कि कविता ने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया था। इसमें रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से लड़ाई होने के बाद वह शो छोड़कर चली गई थीं। वैसे कविता के अलावा और भी कई सितारें हैं जिनका अनुभव 'बिग बॉस' के घर अच्छा नहीं रहा।

Trending Videos
Celebs Who Walked out of Bigg Boss with Bad Experience Like Kavita Kaushik from Gauhar Khan to Shamita Shetty
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी
अभिनेत्री शमिता शेट्टी 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रहते हुए खूब सुर्खियों में रहीं। मगर, बीते दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें इस शो में रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। शमिता शेट्टी ने कहा था कि 'बिग बॉस 15' के बाद वह एंजाइटी की शिकार हो गई हैं। यहां तक कि अब उन्हें बर्थडे पार्टी से भी डर लगता है। शमिता ने बताया था कि वह इस कदर एंजाइटी की शिकायत रहने लगी है कि अब थेरेपी का सहारा लेना पड़ रहा है। एक मीडिया बातचीत के दौरान शमिता शेट्टी ने 'बिग बॉस 15' के बाद अपनी मनोवैज्ञानिक सेहत को पहुंचे नुकसान के बारे में खुलकर बातचीत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Who Walked out of Bigg Boss with Bad Experience Like Kavita Kaushik from Gauhar Khan to Shamita Shetty
एस श्रीसंत

एस श्रीसंत
'बिग बॉस' के 12वें सीजन में हिस्सा लेने वाले भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के लिए तो चीजें इतनी तनावपूर्ण हो गई थीं कि उनकी बर्दाश्त से बाहर हो चली थीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए श्रीसंत ने दो बार भाग जाने की भी कोशिश की थी। 'बिग बॉस सीजन 12' में श्रीसंत, सुरभि राणा की लड़ाई ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। एक-दूसरे को अपशब्द कहने से लेकर धक्का देने तक दोनों पूरे सीजन में एक दूसरे के साथ लड़ते हुए ही दिखाई दिए।  'बिग बॉस 12' से निकलते ही जहां एक तरफ श्रीसंत ने सुरभि राणा पर जमकर हमला बोला था। हालांकि सुरभि ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट के साथ कुछ न कुछ ऐसा हुआ, जिसे नहीं दिखाया गया। श्रीसंत ने भी कुछ चीजें ऐसी कीं, जिन पर बात होना चाहिए।

Celebs Who Walked out of Bigg Boss with Bad Experience Like Kavita Kaushik from Gauhar Khan to Shamita Shetty
रागेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

रागेश्वरी
वर्ष 2011 में 'बिग बॉस  5' में हिस्सा लेने वाली भारतीय गायक, एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी रागेश्वरी ने तो यहां तक कहा था कि वहां रहते हुए वह तनाव उत्पन्न नहीं कर सकीं, जिसकी वजह से उन्हें बाहर आना पड़ा। उन्होंने कहा था कि किसी झगड़े का हिस्सा बनकर वह आकर्षण का केंद्र नहीं बनना चाहती थी। यह लोगों के दिल जीतने का तरीका नहीं है।

विज्ञापन
Celebs Who Walked out of Bigg Boss with Bad Experience Like Kavita Kaushik from Gauhar Khan to Shamita Shetty
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर खान
अभिनेत्री गौहर खान भी बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि उन्होंने शो को लेकर कोई खराब अनुभव तो साझा नहीं किया। लेकिन, 'बिग बॉस 7' में रहते हुए उन्होंने घर से निकलने की कई बार कोशिश की थी। दूसरे प्रतिभागियों के खराब व्यवहार के कारण उन्होंने ऐसा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed