फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर पति हर्ष को भारती सिंह ने दिया नायाब तोहफा, बनवाया शरीर पर ये खास टैटू

Fri, 31 Jan 2020 05:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jan 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh made Special tattoo on hand for husband Husband Harsh on his birthday
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : social media

स्क्रीनप्ले राइटर हर्ष लिंबाचिया ने गुरुवार यानी 30 जनवरी को अपना 33वां मनाया। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं हर्ष लिंबाचिया की पत्नी और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने उन्होंने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई  दी और एक बेहद खास तोहफा दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Bharti Singh made Special tattoo on hand for husband Husband Harsh on his birthday
Bharti Singh - फोटो : instagram

भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया के जन्मदिन पर टैटू बनवाया है। दरअसल भारती ने अपने दायें हाथ पर पति हर्ष लिंबाचिया के नाम का टैटू बनवाया है। उनके इस टैटू का खुलासा खुद हर्ष ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। हर्ष लिंबाचिया ने भारती की तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर में भारती सिंह अपने दायें हाथ पर बने टैटू को दिखाती हुई नजर आ रही है। भारती के इस टैटू में एक बर्ड का जोड़ा दिखाई दे रहा है, साथ ही उन्होंने हाथ पर 'हर्ष' लिखाया हुआ है। 

Bharti Singh made Special tattoo on hand for husband Husband Harsh on his birthday
bharti singh - फोटो : social media

भारती सिंह की इस तस्वीर को साझा करते हुए हर्ष लिंबाचिया ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शानदार तोहफा, तुम एक इंजेक्शन तक नहीं लेती हो और तुमने मेरे लिए ये किया। ये मेरी मोहब्बत (भारती) का सबसे शानदार गिफ्ट है। इस प्यारे टैटू के लिए शुक्रिया।' आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर साल 2017 को शादी की थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What a gift ❤️ she cant even take injections 😐 and she did it for me 😍 this is the best gift from my love ❤️ thankyou so much for lovely tattoo @harshbhanushali_tattooartis @parth.indianinctattoo @indianinctattoo 🤟🤟🤟👌👌👌👌

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh made Special tattoo on hand for husband Husband Harsh on his birthday
bharti singh - फोटो : file photo

भारती और हर्ष शादी के बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते भी दिखाई दिए। बीते दिनों शादी के दो साल पूरे होने पर भारती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। भारती और हर्ष की शादी गोवा में हुई थी। शादी से कुछ दिन पहले ही हर्ष और भारती ने एक प्री वेडिंग फोटोशूट करवाया था। जिसे भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और ये वीडियो वायरल भी हुआ था। 

विज्ञापन
Bharti Singh made Special tattoo on hand for husband Husband Harsh on his birthday
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : file photo

शादी के फंक्शन 6 दिन तक चले थे। हर फंक्शन में भारती ने अलग-अलग ड्रेस पहनी थी। इनमें डिजाइनर लहंगे और गाउन शामिल थे। भारती की शादी में टीवी जगत की नामी हस्तियां पहुंची थीं। इन सेलेब्रिटीज में सनाया ईरानी, मोहित सहगल, आशा नेगी, मनीष पॉल, ऋत्विक धंजानी और सुनील ग्रोवर पहुंचे थे। शादी और हल्दी की रस्मों के दौरान भारती कई बार इमोशनल भी हुईं। तब हर्ष ने ही उनके आंसू पोछे थे।

शूटिंग सेट पर हादसे में हो सकती थी इस अभिनेत्री की मौत, कहा- 'बेसिक मूवमेंट खो चुकी हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed