सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्रिटीज अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। फैन्स भी सेलेब्स की इन पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। कभी ये सेलेब्स इन पोस्ट को लेकर ट्रोल हो जाते हैं तो कभी फैन्स इनकी तस्वीरों के कायल हो जाते हैं। ऐसे ही छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से लोगों को कायल करने वाली अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
ब्लैक ड्रैस में टेलीविजन की 'नागिन' ने ढाया कहर, सात लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मौनी रॉय की। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया सेंसेशन से कम नहीं हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। फैन्स भी उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।
Crème brûlée and groot and I at random. Thank you xx • • • Style my @anusoru 👗 @mirrorthestore
A post shared by mon (@imouniroy) on
हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से मौनी ने फैन्स को खुद का दीवाना बना लिया है। तस्वीरों में मौनी ब्लेक कलर की ड्रैस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ मौनी ने एक वीडियो बी साझा किया है। इस वीडियो को अब तक करीब 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैन्स मौनी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन तस्वीरों पर मौनी के फैन्स कमेंट कर रहे हैं 'ब्यूटी इन ब्लैक'। मौनी के फैन्स उनके हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। वहीं मौनी जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सात कैप्शन में मौनी ने लिखा है, 'अननैसेसरी'।
A post shared by mon (@imouniroy) on
गौरतलब है कि अभिनेत्री मौनी रॉय कई सारे टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'नागिन' से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। इसके साथ ही मौनी इन दिनों बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इन दिनों मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अमिताब बच्चन भी होंगे। इससे पहले भी मौनी 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।