{"_id":"63612ccf7caf75210e0ddf3c","slug":"bhediya-actor-varun-dhawan-talks-about-his-character-in-amar-kaushik-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhediya: 'भेड़िया' की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhediya: 'भेड़िया' की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 01 Nov 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भेड़िया' की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। फिलहाल एक्टर इस फिल्म को हिट बनाने के लिए जमकर इसका प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में एक बातचीत में खुलकर बात की है।
2 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किरदार के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि फिल्म का आइडिया सुनकर ही मैं इसमें काम करने के लिए तैयार हो गया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह उनका अब तक का सबसे वाइल्ड किरदार है। वरुण ने कहा, 'मैं भेड़िया के एक लाइन के आइडिया को सुनकर ही यह फिल्म करने के लिए तैयार हो गया था। मैं इस फिल्म को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहता था। इसी वजह से मैं लगातार मेकर्स के संपर्क में था। क्रिएचर कॉमेडी शैली की यह मेरी पहली फिल्म है।'
3 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "एक अभिनेता के रूप में मेरा सबसे बड़ा सपना विविध प्रकार की भूमिकाओं के माध्यम से मनोरंजन करना है। 'भेड़िया' उस प्रयास में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।" बता दें कि यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अमर कौशिक राजकुमार राव के साथ 'स्त्री' फिल्म भी बना चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, भेड़िया की बात करें तो इसमें वरुण के अलावा, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी ने अहम रोल निभाया है। इस फिल्म को 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल में 2 डी और 3 डी में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। .
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।