फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कमजोर हुई 'भेड़िया' की पकड़, पांचवें दिन कर सकी महज इतनी कमाई

Tue, 29 Nov 2022 07:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Nov 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day Five Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Tuesday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। पहले वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने करोड़ का कारोबार किया है। 


2.0: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज को हुए चार साल, धर्मा प्रोडक्शन्स ने पोस्टर साझा कर लिखा नोट

Bhediya Box Office Collection Day Five Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Tuesday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अमर कौशिक को 'स्त्री' और 'बाला' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है। इस फिल्म ने पहले दिन  7.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। हिंदी भाषा में फिल्म ने 7.37 करोड़ और तेलुगू में 10 लाख का बिजनेस किया था। 
An Action Hero: आयुष्मान खुराना ने दिखाई टाइगर को हीरोपंती, जानें किस एक्शन हीरो ने मारी बाजी

Bhediya Box Office Collection Day Five Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Tuesday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 9.57 करोड़ का कारोबार किया था। तीसरे दिन छुट्टी होने का फायदा इस फिल्म को मिला और 'भेड़िया' के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया। फिल्म ने रविवार को 11.5 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन मंडे टेस्ट में यह फिल्म फेल हो गई। फिल्म ने सोमवार को महज 3.85 करोड़ का कारोबार किया। 
Kashmir Files Controvery: IFFI जूरी हेड के बयान पर बवाल, बोर्ड ने झाड़ा पल्ला तो भड़का इस्राइल, स्वरा का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day Five Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Tuesday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही 'भेड़िया' का कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ हो गया है। बता दें कि यह फिल्म 60 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। फिल्म में वरुण के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इसके बाद वरुण 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं, कृति सेनन अगले साल आदिपुरुष में दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'तान्हाजी' फेम ओम राउत ने किया है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे अनीस बज्मी? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed