फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'भेड़िया', चौथे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म

Mon, 28 Nov 2022 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 28 Nov 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day four Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee movie First Monday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले वीकएंड में यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर अब तक यह फिल्म कितना कलेक्शन करने में सफल रही है। 


Actor Childhood Photo: इस सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, क्या आपने पहचाना कौन है ये?

Bhediya Box Office Collection Day four Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee movie First Monday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अपने बजट के हिसाब से अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। हिंदी भाषा में फिल्म ने 7.37 करोड़ और तेलुगू में 10 लाख का बिजनेस किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 9.57 करोड़ का कारोबार किया था। तीसरे दिन छुट्टी होने का फायदा इस फिल्म को मिला और भेड़िया के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया। फिल्म ने रविवार को 11.5 करोड़ की कमाई की थी। 
Bigg Boss 16: एलिमिनेशन राउंड में सामने आएगा शालीन का असली चेहरा! सुंबुल तौकीर को नॉमिनेट कर बोली यह बात

Bhediya Box Office Collection Day four Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee movie First Monday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

पहले वीकएंड पर 28.55 करोड़ के बिजनेस के बाद अब फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 5 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 33.55 करोड़ हो गया है।  बता दें कि फिल्म को सफल होने के लिए वीकडेज में अच्छी कमाई करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो इसके हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। 
Pushpa The Rise: रूस तक पहुंची ‘पुष्पा’ की शोहरत, फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म बनी, ‘डिस्को डांसर’ भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day four Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee movie First Monday Earnings
फिल्म: भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में वरुण के अलावा कृति सेनन,अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वरुण नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बवाल' में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। वहीं, कृति सेनन अगले साल प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। इस बिग बजट फिल्म का निर्देशन 'तान्हाजी' फेम ओम राउत ने किया है।
Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed