फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2 Box Office Day 11: 'दृश्यम 2' ने पास की दूसरे सोमवार की परीक्षा, 11वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Mon, 28 Nov 2022 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Nov 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection Day 11: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu Movie Earning on Second Monday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज को आज 11 दिन हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने कमाई के मामले में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने जहां पहले सोमवार की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं आज दूसरे सोमवार की परीक्षा में भी संतोषजनक प्रदर्शन किया है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। आज इसके 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं...

Drishyam 2 Box Office Collection Day 11: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu Movie Earning on Second Monday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन ही सफलता पूर्वक अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन जुटा लिया। पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म का दूसरे दिन (पहले शनिवार) और तीसरे दिन (पहले इतवार) का प्रदर्शन और भी जोरदार रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 21.59 करोड़ कमाए और तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद प्रथम सोमवार की परीक्षा में भी फिल्म जबरदस्त नंबरों से पास हुई। चौथे दिन फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, चौथे दिन ( पहले सोमवार) के बाद फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई।
LOST: फीमेल लीड वाली फिल्मों की थियेटर रिलीज हुई मुश्किल, रश्मिका, तापसी के बाद अब यामी भी सीधे ओटीटी पर

Drishyam 2 Box Office Collection Day 11: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu Movie Earning on Second Monday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवे दिन, छठे, सातवें और आठवें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि, वीकडेज को देखते हुए इन दिनों किया गया फिल्म का कलेक्शन भी शानदार श्रेणी में माना जाएगा! पांचवे दिन फिल्म ने 10.48 करोड़ रुपये कमाए, छठे दिन  9.55 करोड़, सातवें दिन 8.62 करोड़ और आठवें दिन 7.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन, दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आया। नौवें दिन (दूसरे शनिवार) को फिल्म ने 14.05 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया और 17.32 करोड़ जुटाए। आज फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ 'दृश्यम 2' का टोटल कलेक्शन 150.90 करोड़ रुपये हो गया है।
Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection Day 11: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu Movie Earning on Second Monday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'दृश्यम 2' के लिए 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' को एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन, हकीकत में फिलहाल 'भेड़िया' अजय देवगन की इस फिल्म के आसपास भी फटकती नजर नहीं आ रही है। 'भेड़िया' का पहले सोमवार का कलेक्शन भी 'दृश्यम 2' के दूसरे सोमवार के कलेक्शन से कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भेड़िया' ने आज 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कहा जा सकता है कि वरुण धवन की फिल्म अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के आगे पानी भरती नजर आ रही है। बता दें कि 'दृश्यम 2' अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। हिंदी में बनीं 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं।
Actor Childhood Photo: इस सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, क्या आपने पहचाना कौन है ये?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed