अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'भेड़िया' में अब तक के सबसे अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। हमेशा चॉकलेटी बॉय की छवि से इतर वह फिल्म 'भेड़िया' में एक आक्रामक और फंतासी भूमिका में दिखाई देंगे। अपनी इस फिल्म को इस समय अभिनेता जमकर प्रमोट कर रहे हैं। हालांकि उनके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं, क्योंकि इस समय सिनेमाघरों में अजय देवगन की दृश्यम है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 'भेड़िया' सफलता का स्वाद वरुण धवन चख पाएंगे या नहीं ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा लेकिन इससे पहले जान लेते हैं फिल्म से जुड़ी अहम बातें।
Bhediya: 'भेड़िया' बन जंगल में कांड करेंगे वरुण धवन, रिलीज से पहले जानें फिल्म की कास्ट से कहानी तक सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार कास्ट
फिल्म 'भेड़िया' अमर कौशिक के द्वारा निर्देशित हैं, जिन्होंने स्त्री और बाला जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। बात करें स्टार कास्ट की तो वरुण धवन लीड रोल भास्कर को प्ले कर रहे हैं, जबकि कृति सेनन डॉक्टर अनिका मित्तल की भूमिका में होंगी। वहीं दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
Alia Bhatt: ब्रह्मास्त्र की ईशा से आलिया भट्ट ने की अपनी तुलना, बोलीं- मैं भी बात-बात पर गुस्सा हो सकती हूं
फिल्म 'भेड़िया' की बात करें तो यह एक डार्क कॉमेडी होगी, यानी एक बार फिर से दर्शकों को डर के साथ हंसी का डोज दिया जाएगा। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि भास्कर नाम के आदमी (वरुण धवन) को भेड़िया काट लेता है और इसके बाद उसमें कुछ बदलाव होने लगते हैं और रात में भेड़िया बन जाता है। फिल्म में कृति डॉक्टर के किरदार में हैं, इस तरह से कहा जा सकता है कि वह भेड़िया बने वरुण धवन का इलाज करती दिखाई देंगी। अब देखना दिलचस्प होता है कि इस रोमांचक कहानी के बीच क्या ट्विस्ट टर्न्स आएंगे।
Arshi Khan: एक्ट्रेस अर्शी खान करने जा रहीं हैं शादी! जानिए कौन हैं उनके होने वाले हमसफर
फिल्म 'भेड़िया' क्रीचर जॉनर है, ऐसे में इस फिल्म में भी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म तकरीबन 60 करोड़ रुपये की लागत में बनाई गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सीधे 'दृश्यम 2' से होने वाली है, जो पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अगर 'भेड़िया' पहले दिन आठ से दस करोड़ का कलेक्शन करती है तो इसके बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा सकती है।
Drishyam 2 Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को फिल्म ने की इतनी कमाई
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे रिलीज होने में सिर्फ दो दिन का समय बाकी है। बता दें कि भेड़िया 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे हिंदी भाषा के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।
Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा