{"_id":"636a3df4e6009e69424f4c92","slug":"bhediya-promotion-kriti-sanon-and-varun-dhawan-go-out-for-the-bike-ride-on-the-streets-of-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhediya: 'भेड़िया' के प्रमोशन में बिजी वरुण-कीर्ति, मुंबई की सड़को पर बाइक राइड करते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhediya: 'भेड़िया' के प्रमोशन में बिजी वरुण-कीर्ति, मुंबई की सड़को पर बाइक राइड करते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण, कृति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म स्टार वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' जल्द रिलीज होने जा रही है। और दोनों ही स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वरुण-कृति फिल्म के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। और फिल्म के प्रचार के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए देखा गया। इसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनमें वरुण बुलेट चलाते दिख रहे हैं वहीं कृति उनके पीछे बैठी नजर आ रही हैं।
इससे पहले वरुण और कृति दिलवाले फिल्म में एक साथ देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख-काजोल की एवरग्रीन जोड़ी लीड रोल में थी। लेकिन इसके बाद भी वरूण और कृति ने फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की थी। दिलवाले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी। अब यह जोड़ी उसी सफलता को फिर से दोहराना चाहती है।
यह भी पढ़ें: Palak Muchhal-Mithoon: पीएम मोदी ने स्टार कपल को दी शादी की बधाई, सिंगर ने यूं जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण, कृति
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसे अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। भेड़िया फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। और इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण-कृति आजकल काफी व्यस्त हैं। अब इन दोनों ही सितारों के फैंस को इंतजार है 25 नवम्बर का, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।