दुनिया में दो तरह के लोग पाए जाते हैं एक अच्छे और दूसरे बुरे। दोनों अपने कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। टीवी हो या फिल्मी दुनिया सितारे भी अपने अच्छे और बुरे कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हिंदी सिनेमा और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनपर करोड़ों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का केस चल रहा है। इनमें से कुछ सितारे तो कानूनी पेंच से बाहर निकल चुके हैं, लेकिन कुछ सितारे अभी भी चंगुल में फंसे हुए हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Celebs In Fraud Case: टीवी से लेकर सिनेमा जगत तक, लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपाल यादव
राजपाल यादव कॉमेडी की दुनिया का मशहूर नाम हैं। वह अपनी कॉमेडी के लिए इतने मशहूर हैं कि उनके सिर्फ पर्दे पर आने भर से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान तैर जाती है। राजपाल यादव पर कई करोड़ की हेराफेरी का आरोप लग चुका है।
इसे भी पढ़ें- Nana Patekar: नाना पाटेकर ने प्रकाश झा संग फिर मिलाया हाथ, इस वेब सीरीज से करेंगे ओटीटी डेब्यू
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कौन नहीं जानता। चाइल्ड पोर्नोग्राफी में उनका नाम सामने आने पर अभिनेता जेल की हवा भी खा चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राज कुंद्रा पर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप भी लग चुका है।
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने एक समय में हिंदी सिनेमा में कई अच्छी फिल्में दी हैं। एक इवेंट के लिए उनका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया था। तब से उनके खिलाफ 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है।
करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। अभिनेता के खिलाफ एक महिला ने ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उनपर 1.99 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।