अनुभव सिन्हा के निर्देशन वाली फिल्म 'भीड़' शुक्रवार 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'भीड़' कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के संघर्ष की कहानी है। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की तारीफ हो रही है, लेकिन कमाई के मामले में पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं, अब दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर आज 'भीड़' ने कितनी कमाई की है।
Bheed BO Collection: 'भीड़' के कलेक्शन में उछाल के बावजूद लाखों में सिमटी कमाई, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'भीड़' की पहले दिन की कमाई के मुकाबले दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। ऐसा लग रहा है, जैसे फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि, दूसरे दिन भी फिल्म की बिजनेस लाखों में ही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Filmy Wrap: पंत के सवाल पर भड़कीं उर्वशी और शाहिद की फर्जी ने बनाया यह खास रिकॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
वहीं इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये का बिजनेस किया था। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन एक करोड़ 20 लाख हो गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।
Ajay Devgn-Salman: बड़े पर्दे पर टाइगर 3 से भिड़ेगी अजय देवगन की फिल्म? औरों में कहां दम था पर आया यह अपडेट
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'भीड़' के जरिए साल 2020 में करोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन की भयावह कहानी को पर्दे पर दर्शाया गया है। फिल्म में आम आदमी के दिल दहला देने वाले संघर्ष और खौफनाक मंजर को दिखाया गया है कि कैसे प्रवासियों को अपने घर जाने के लिए भूखे-प्यासे लाखों मील पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा। साथ ही प्रशासन के कुप्रबंधनों को भी दर्शाया गया है।
Bhojpuri: प्रतिभा की खान हैं इन भोजपुरी सितारों की बेटियां, बॉलीवुड के स्टारकिड्स को देती हैं कड़ी टक्कर
वहीं, बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की दमदार अदाकारी फैंस को पसंद आ रही है। फिल्म में राजकुमार, भूमि के साथ पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दिया मिर्जा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी अहम भूमिका में हैं।
Rakesh Roshan: करण अर्जुन के लिए सलमान नहीं थे पहली पसंद, रियलिटी शो में राकेश रोशन ने किया दिलचस्प खुलासा