भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि यहां के मेकर्स फिल्म की कहानी और सीन्स को लेकर तमाम तरह के प्रयोग भी कर रहे हैं। फैमिली ड्रामा, कॉमेडी और रोमांटिक स्टोरी के अलावा भोजपुरी सिनेमा में एक्शन फिल्मों का भी क्रेज जबर्दस्त बढ़ा है। इस इंडस्ट्री के टॉप सितारे जब पर्दे पर मारधाड़ करते हैं तो बॉलीवुड सितारों को भी मात देते नजर आते हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी की कुछ चर्चित एक्शन फिल्मों के बारे में
Bhojpuri Films: बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों से कम नहीं ये भोजपुरी फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिज्ञा 2
यह फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई। फिल्म दो भाइयों की कहानी पर आधारित है, जो अपने पिता की हत्या के बाद अलग-अलग हो जाते हैं। बाद में पिता की मौत का बदला लेने के लिए तीनों साथ आते हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अनिल सम्राट, सुशील सिंह, संजय यादव जैसे सितारे हैं। इसमें एक्शन सीन्स की खूब भरमार है।
मेरी जंग मेरा फैसला
इस फिल्म के नाम से ही लग रहा है कि इसमें एक्शन और मारधाड़ वाले सीन्स खूब होंगे और ऐसा ही है। खेसारी लाल यादव की इस एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म में उनके साथ मुनमुन घोष, अवधेष मिश्रा, देव सिंह और सुबोध सेठ जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।
शेर-ए-हिंदुस्तान
वर्ष 2019 में आई दिनेश लाल यादव निरहुआ की इस एक्शन फिल्म में उन्होंने एक कमांडो की भूमिका निभाई थी, जो भारतीय विदेश मंत्री की नेपाल में जान बचाता है। इस फिल्म से नेपाली अभिनेत्री नीता धुंगना ने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था।
जय हिंद
पवन सिंह ने इस फिल्म में एक ऐसे युवक की भूमिका निभाई, जिसे पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में मधु शर्मा, मीर सरवर और संजय पांडे जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अगर आपको भोजपुरी भाषा की कोई जबर्दस्त एक्शन फिल्म देखने की इच्छा है तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।
Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय