जानेमाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस का भरपूर ख्याल रखते हैं। बात जब यूपी-बिहार के लोगों की होती है तो खेसारी लाल उनकी हर परेशानी में साथ खड़े हुए नजर आते हैं। इन दिनों बिहार में बाढ़ से कई जिलों में हालात और बिगड़ गए हैं। बिहार में मानसूनी बारिश से उफनाई कोसी और गंडक सहित कई नदियां उफान पर हैं जिससे बाढ़ की स्थिति आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है।
खेसारी लाल यादव ने दिखाई दरियादिली, बिहार के बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का किया ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में खेसारी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। भोजपुरी स्टार अब बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने के काम में जुट चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करके बताया है कि वह बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत साम्रगी का शनिवार 27 जुलाई 2019 वितरण करने जा रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'इंसानियत के नाते।'
A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on
बता दें इससे पहले चमकी बुखार पीड़ित बच्चों से मिलकर उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का ऐलान किया था। इस समय बिहार में 13 जिलों के 106 ब्लॉकों की 1,241 पंचायतों में 82.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। राहत और पुनर्वास का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है, जबकि आपदा से बचने वाले प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये दिए गए।
खेसारी लाल यादव के इस नेक काम के बाद हर तरफ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। बता दें खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ थी जो साल 2011 में आई थी।
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसालीलाल यादव को अपनी हर एक फिल्म के लिए कम से कम 40 लाख रुपये तक मिलते हैं।