भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ साथ पने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में भी खूब व्यस्त रहते हैं। हर महीने उनका कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होता ही है। बुधवार को खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' रिलीज हुआ है।
Murabba: खेसारी का एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज, निशाने पर भोजपुरी दर्शक, और, सहारा डबल मीनिंग संवादों का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' छेड़ छाड़ और मस्ती भरा गीत है। वीडियो में नायिका नायक पर कटाक्ष मारती है और कहती है कि 'टुकुर टुकुर बाबू का देखत बाटा, खाली समान पर आंख सेकत बाटा।' नायक कहता है कि 'मतलब अखियां फोड़ली का।' नायिका कहती है, 'त फोड़ ले।' म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' में नायिका को एक ढाबा चलाते हुए दिखाया गया है। डाबा का सेट लगाया हुआ है और नायक कहता, 'ये मुनिया तोहर ढाबा के मुरब्बा में मिठास बा।'
Freida Pinto: प्रसव के बाद अवसाद के दौर से गुजरीं फ्रीडा पिंटो, एक्ट्रेस ने साझा की अपनी पोस्टपार्टम जर्नी
अभिनेता -गायक खेसारी लाल यादव ने म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' में शिल्पी राज के साथ गीत गाया है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री दिव्या रलहन के साथ काम किया है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और दिव्या रहलन की केमेस्ट्री जम रही है। इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। हालांकि, कोरियोग्राफर जपनीत ने खेसारी लाल यादव और दिव्या रहमन के डांस स्टेप्स बहुत ही साधारण ढंग से फिल्माए हैं।
Pushpa 2: आगे खिसकी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट? जानें और कितना करना होगा इंतजार
म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' के बारे में बात करते हुए खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'कड़वाहट की जगह जिंदगी में मिठास बांटनी चाहिए, चाहे वो मुरब्बा से हो या आपके व्यवहार से। मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है। मैं चाहता हूं कि जब हमारे फैंस गाने सुनें तो अपने स्ट्रेस को भूल जाएं।'
Heeramandi: दोबारा से शूट होंगे हीरामंडी के कुछ सीन, तय समय पर रिलीज हो पाएगी भंसाली की बहुचर्चित सीरीज!
म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' में थोड़ी सी शरारत और मस्ती भी है तो जिंदगी को खुशहाल तरीके से जीने के लिए प्रेरित भी करती है। खेसारी लाल यादव कहते हैं, यह म्यूजिक वीडियो मेरे सभी प्रशंसकों को समर्पित है। हमारी कोशिश हमेशा यही रहती कि अपने फैंस को ध्यान में रखकर ऐसे गाने बनाए जाएं, जिससे उनको भरपूर मनोरंजन मिले।