फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farishta Trailer: होली पर रिलीज हो रही खेसारी की फिल्म ‘फरिश्ता’, पागल के किरदार में आएंगे नजर

Sun, 05 Mar 2023 12:09 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 05 Mar 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Starrer film Farishta to release on 9th of march
फरिश्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' होली के अवसर पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक  पागल लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। खेसारी लाल यादव की मानें तो यह भूमिका उनके करियर में अब तक निभाई गई भूमिका से काफी अलग है। खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'इस फिल्म में मेरे किरदार की पागलपंती अलग लेवल की है। इस तरह का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही चैलेंजिंग रहा है।'

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Starrer film Farishta to release on 9th of march
फरिश्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब से भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' का ट्रेलर लांच हुआ है, तब से इस फिल्म के ट्रेलर को खूब सराहना मिल रही है। खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'यह दर्शको का हमारे प्रति प्यार है। इस फिल्म के ट्रेलर को न सिर्फ भारत में बल्कि दुबई में भी काफी पसंद किया जा रहा है। हमारी भोजपुरी भाषा और कल्चर को जिस तरह से विदेशो में भी सम्मान मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Starrer film Farishta to release on 9th of march
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का हिट मशीन कहा जाता है। खेसारी लाल यादव कहते हैं,  'यह सब नाम मेरे प्रशंसकों का दिया हुआ है। लेकिन मैं अपने आप को हिट मशीन नहीं मानता हूं। मेरी हमेशा कोशिश यही रहती है कि पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करें। रही बात 'फरिश्ता' की तो इस फिल्म में काम करना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। यह किरदार मेरे लिए निभाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन जब आपके आस पास अच्छे लोगों की प्रेरणा होती है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं,वो मैंने  इस फिल्म में किया।'

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनिल कपूर बेटी रिया, बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Starrer film Farishta to release on 9th of march
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'फरिश्ते' की शूटिंग साल 2021 में लखनऊ और कानपुर के आसपास हुई थी।  फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव कहते हैं, '45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में पागल के कॉस्ट्यूम में शूटिंग करना मेरे लिए आसान नहीं था। लेकिन जब ट्रेलर का रिस्पॉन्स देखा, तो मुझे लगा कि मेरी मेहनत सफल हो गई है। हमने हमेशा से ही भोजपुरी में एक अच्छा सिनेमा देने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, आतंकवादियों को सरहद पार कराते दिखे पंकज त्रिपाठी

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Starrer film Farishta to release on 9th of march
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ते' में खेसारी लाल यादव के अलावा मेघा श्री, पूजा गांगुली, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय, रिंकू भारती और खुशबू यादव की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्माण  एसएस रेड्डी ने किया है और फिल्म के निर्देशक  लाल बाबू पंडित हैं। 

यह भी पढ़ें: अब ऑनलाइन मिलेगी फिल्मों में पशुओं के उपयोग की अनुमति, बोर्ड ने आसान की प्रक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed